Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 8 निजी एम्बुलेंस का इंतजाम

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर गुरुवार से 8 निजी एम्बुलेंस की काम पर लगाया गया है. इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए 8 निजी एम्बुलेंस का अतिरिक्त इंतजाम किया गया है. इसमें धनबाद रेलवे स्टेशन पर 6 निरसा प्रखंड के लिए 1 एवं एक एम्बुलेंस को इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखा गया है.

उपायुक्त ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है. लिहाजा लोगों के उचित स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए समय पर उनकी जांच तथा उचित उपचार कराया जाना आवश्यक है. इस कारण गुरुवार से 8 और निजी एम्बुलेंस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही