Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज प्रताप यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला RJD विधायक का साला

Aurangabad: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल तेज प्रताप यादव को औरंगाबाद से फोन पर धमकी मिली थी. मामले में कार्रवाई के लिए थाने में दो अलग-अलग आवेदन शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु की ओर से दी गई थी. जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फोन करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान कामा बिगहा निवासी सुनील कुमार मंडल के रूप में की गई है. जो आरजेडी विधायक का साला है. सुनील कुमार ने बताया कि वह गोह के आरजेडी विधायक भीम कुमार सिंह का साला है. वह आरजेडी का न सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ता है बल्कि उसके परिवार की घनिष्ठता भी लालू परिवार से है.

सुनील कुमार ने समझौते के लिये किया था मंत्री को फोन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-340.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुनील के पिता चंद्रदीप मंडल ने अपनी वैसी जमीन लालू द्वार बनाने के लिए दे दी जिससे पूरे परिवार की जीविका चला करती थी. सुनील का कहना है कि उसने मामले में समझौता करने को लेकर मंत्री तेज प्रताप यादव के मोबाइल पर बात की थी और सबको माफ कर देने का आग्रह किया था. उसने खुद को पूरे मामले में निर्दोष बताया है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-establishments-not-giving-trade-license-will-be-sealed/">आदित्यपुर

: ट्रेड लाइसेंस नहीं देने वाले प्रतिष्ठानों को किया जाएगा सील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही