Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार हुआ है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार को नोएडा दिल्ली से गिरफ्तार किया है. दीपक कुमार को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दीपक कुमार के खिलाफ गोंदा थाना में मामला दर्ज हुआ था.

यूट्यूबर को भी पुलिस ने किया है गिरफ्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है . सोमवार को टीपू सुल्तान खान उर्फ समर को गढ़वा से गिरफ्तार किया गया था.
इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/chos-across-the-state-gheraoed-the-campaign-directors-office/">राज्य

भर के सीएचओ ने अभियान निदेशक कार्यालय का किया घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही