Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहंकारी राहुल गांधी को चीन से प्यार, एक्सपोज करेंगे : रविशंकर

  •  राहुल देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं
New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है. इसके लिए बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल का अहंकार देश से बड़ा नहीं है. उनके अहंकार से बीजेपी परिचित है. राहुल को आजकल चीन से बहुत प्यार है. राहुल ने चीन की विदेश नीति की तारीफ की है. उन्होंने विदेश में भारत का अपमान किया है, जिसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए. राहुल माफी नहीं मांगेंगे तो बीजेपी उनके खिलाफ देश भर में कैंपेन चलाएगी, जिसमें कांग्रेस नेता को एक्सपोज किया जाएगा.

अचानक प्रकट हुए और झूठ बोलने लगे

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 6 मार्च से राहुल गांधी विदेश में थे. अब वह अचानक प्रकट हुए और झूठ बोलने लगे. रविशंकर ने सवाल किया कि राहुल कब तक देश को मिसलीड करेंगे? रविशंकर ने आगे आरोप लगाया कि राहुल ने विदेश में भारत के लोकतंत्र का अपमान किया था. राहुल की आदत हो गई है कि विदेश में भारत की जनता, लोकतंत्र का अपमान करें. कहा - राहुल गांधी आप वायनाड में और हिमाचल में इसी लोकतंत्र में जीते. नॉर्थ ईस्ट में सफाया हुआ तो सवाल खड़े कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने बयान पर खेद नहीं जताया

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने आज भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश वाले बयान पर खेद नहीं जताया. राहुल गांधी ने एक बार भी नहीं कहा कि उन्होंने इंग्लैंड में क्या कहा था. राहुल गांधी आपका अहंकार देश से बड़ा नहीं है. बीजेपी की मांग है कि राहुल माफी मांगें.

राहुल के खिलाफ पूरे देश में प्रचार करेंगे

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कब तक देश को गुमराह करते रहेंगे? विदेशों में भारतीय लोकतंत्र की आलोचना कर भारतीयों की भावनाओं का अपमान करना उनकी आदत है. हम राहुल गांधी से माफी के लिए पूरे देश में प्रचार करेंगे. निराधार बातें करना उसकी आदत है.
इसे भी पढ़ें – अडाणी">https://lagatar.in/modi-scared-of-adani-issue-seems-tomorrow-i-will-not-be-allowed-to-speak-in-parliament-rahul/">अडाणी

मुद्दे से डरे मोदी, लगता है कल मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा : राहुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही