Search

 
 
 

अहम मैच में कैच छोड़ने पर अर्शदीप सिंह हो रहे ट्रोल, चिंतित परिजन से मंत्री ने की बात

 
New Delhi: पाकिस्तान के साथ सांस रोक देने वाले मैच में ऐन मौके पर कैच छोड़ने पर अर्शदीप सिंह को ट्रोल किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रोलिंग की वजह से अर्शदीप के परिवार के लोग चिंतित हैं. इसको लेकर पंजाब के राज्यमंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने उनके परिवार से बात की और साथ होने का आश्वासन दिया.

“अशर्दीप सिंह उभरते हुए सितारे”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शदीप को लेकर मीत हेयर ने कहा, ``अर्शदीप को ट्रोल किया जाना शर्मनाक है. वह उभरते हुए सितारे हैं. खेल में कोई दिन अच्छा होता है तो कोई बुरा. हम अर्श के साथ हैं.`` वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अर्शदीप के समर्थन में ट्वीट किया था. उन्होंने अर्शदीप को गोल्ड बताया था. इसे भी पढ़ें–पलामूः">https://lagatar.in/palamu-tpc-ugravadi-nirmal-bhuyan-arrested-to-collect-levy/">पलामूः

लेवी वसूलने आया टीपीसी उग्रवादी निर्मल भुइयां अरेस्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/aaaa-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

18वें ओवर में आसान कैच छोड़ा था.

बता दें कि अर्शदीप सिंह ने मैच के 18वें ओवर में एक आसान कैच छोड़ दिया था. इसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. अर्शदीप को लोग खालिस्तानी कह रहे हैं. इसको हरभजन सिंह समेत कई हस्तियां उनके समर्थन में उतरी हैं. अर्शदीप भारत के युवा गेंदबाज हैं. इसे भी पढ़ें–चांडिल">https://lagatar.in/chandil-para-teachers-celebrated-teachers-day-by-wearing-a-black-badge/">चांडिल

: काला बिल्ला लगाकर पारा शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस

भारत को श्रीलंका और अफगानिस्तान से खेलना है मैच

गौरतलब है कि पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया सुपर फोर की पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है. उसने अभी तक एक ही मैच खेला और उसमें हार का सामना किया. भारत सुपर फोर में अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा. यह मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 8 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही