Ranchi : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने शनिवार को आर्ट 81 कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चयनित स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए आर्ट 81 कार्यक्रम 18 -19 अक्टूबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत झारखंड की कलाकृति, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य को चित्रकारी के माध्यम से मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन एवं सजग करने का कार्य किया जायेगा.
आर्ट 81 कार्यक्रम 18-19 अक्टूबर को, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया
Last Updated: Oct 05, 2024 12:00 AM (IST)