Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परीक्षा पर चर्चा के तहत आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, राजेंद्र विद्यालय के पृथ्वीराज सिंह को प्रथम पुरस्कार

Jamshedpur (Anand Mishra) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "परीक्षा पर चर्चा" के निमित्त जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय परिसर में रविवार को "आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता " का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर के लगभग 25 विद्यालयों एवं इंटरमीडिएट कॉलेजों के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 457 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह एवं डॉ राजीव कुमार, आरएसएस के महानगर कार्यवाह रविंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन कुमार यादव, इस कार्यक्रम के जिला संयोजक बिमल जालान, अमिताभ सेनापति एवं शिव प्रकाश शर्मा, बिहार एसोसिएशन व राजेंद्र विद्यालय के जनरल सेक्रेटरी सीपीएन सिंह, सेक्रेटरी स्कूल्स डॉ एपी‌ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-two-boats-collided-in-son-river-one-drowned-12-laborers-missing/">बिहार

: सोन नदी में दो नाव टकरायी, एक डूबी, 12 मजदूर लापता
उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच के तहत किया जा रहा है. परीक्षा के समय विद्यार्थी तनाव में रहते हैं, जिससे उसका प्रभाव उनके परिणाम के साथ साथ उनके परिवार और उनके जीवन व स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से एक नया संदेश परीक्षार्थियों में जाता है. परीक्षा को उत्साह, उमंग और त्योहार की तरह लें. एक परीक्षा में कम अंक लाने से कुछ नहीं होता. जीवन तो संघर्ष का दूसरा नाम है. इस आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में जो विषय दिए गए हैं वे सारे बच्चों में सकारात्मक भाव पैदा करते है. सभी बच्चों ने बहुत लगन से अपने भाव को यहां उकेरा हैं. इससे बच्चों की प्रतिभा प्रकट हुई है. सभी को सांसद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : नहीं">https://lagatar.in/virendra-kumar-vice-president-of-jharkhand-football-association-is-no-more-wave-of-mourning/">नहीं

रहे झारखंड फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, शोक की लहर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230122-WA0110-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम - पृथ्वीराज सिंह (राजेंद्र विद्यालय), द्वितीय - कौशिक भोई , (डीएवी बिष्टुपुर) एवं तृतीय - सुहानी कुशवाहा (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा) ने प्राप्त किया. प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं सर्टिफिकेट दिया गया. टॉप 10 एक्सीलेंट आर्ट वारियर्स को सर्टिफिकेट एवं मेडल दिया गया. 25 सुपीरियर आर्ट वारियर्स को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया गया. साथ ही सभी 457 प्रतिभागियों को आर्ट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. कला संस्कृति मंच के आर्ट शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई. सांसद विद्युत वरण महतो ने निर्णायक मंडली में शामिल शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण अमिताभ सेनापति ने किया. शिव प्रकाश शर्मा ने मंच संचालन एवं विमल जालान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में आरएसएस के स्वयंसेवकों, भाजपा जिला महासचिव अनिल मोदी, भाजपा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, राजेंद्र विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही