Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कला का मानव स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव : सरयू राय

Ranchi : विश्व कला दिवस के मौके पर विधायक सरयू राय के आवास पर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन सरयू राय ने किया. उन्होंने कहा कि यूनेस्को ने इस साल कला दिवस की थीम ‘आर्ट इज गुड फॉर हेल्थ’ रखा है. कला का मानव स्वास्थ्य एवं उसके जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. कला का विकास मानव सभ्यता के विकास से भी काफी पहले हुआ है. आदि काल के गुफाओं में विभिन्न आकृतियों में उकेरी गयी चित्रकारी आज भी मौजूद है. उन्होंने कहा कि सच्ची कला केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष 25 अक्टूबर को एक राज्यस्तरीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाय, जिसमें सरकार, समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को भी आमंत्रित किया जाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/kala-3_305.jpg"

alt="" width="1024" height="534" />

कलाकारों ने ग्राफिटी वॉल पेंटिंग बनायी

आयोजन स्थल पर कलाकारों ने ग्राफिटी वॉल पेंटिंग बनायी. सभी कलाकारों को सरयू राय और अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का आयोजन छोटानागपुर आर्ट एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी, युगांतर आर्ट एंड ह्यूमैनिटीज, युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन की ओर से किया गया था. ग्राफिटी वॉल पेंटिंग में हरेन ठाकुर, दिनेश सिंह, शर्मिला ठाकुर, विनोद रंजन, मनोज सिंह, अमिताभ सिन्हा, विश्वनाथ चक्रवर्ती, हिमाद्रि रमानी, शिल्पी रमानी, सीआर हेम्ब्रम, विजय टोप्पो, अनिता कुमारी, धनंजय, दीपांकर कर्मकार, सपना दास, विवेक दास, परेश मोदक, देवराज सेनगुप्ता, संजीत मिंज ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें – BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-issues-warrant-to-transport-secretary-instructs-ssp-to-present-the-secretary-in-court/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने परिवहन सचिव को जारी किया वारंट, SSP को निर्देश-सचिव को अदालत में करें पेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही