Search

द आर्ट ऑफ़ लिविंग का "SONG FOR THE SOUL" कार्यक्रम कल, ऐसे मिलेगा इंट्री पास

Ranchi : द आर्ट ऑफ़ लिविंग रांची, झारखंड चैप्टर के द्वारा पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल ऑडिटोरियम सभागार में रविवार 31 मार्च 2024 को "SONG FOR THE SOUL" नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया है. जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के प्रसिद्ध गायक विक्रम हाजरा अपनी प्रस्तुति देंगे. रविवार शाम 6 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा. इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के द्वारा चलाये जा रहे Tribal Welfare Project के अंतर्गत आदिवासी बच्चों को नि:शुल्क, गुणवत्तापूर्ण औपचारिक शिक्षा प्रदान करने वाले गणमान्य सहयोगियों के लिए किया गया है. जानकारी देते हुये संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य लोगों का सहयोग मिला है और सम्मिलित भी हो रहे हैं. कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध है. प्रवेश पत्र निखिल से संपर्क कर 8797779174 पर प्राप्त कर सकते हैं. इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में ऑर्ट ऑफ़ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रवीण, सर्मिष्ठा, प्रो. डेविड, प्रो. ज्योतिका, पीएन सिंह, संगीता, निखिल, सुमिता, ऋषि, आर्ट ऑफ़ लिविंग झारखंड प्रदेश के अपैक्स मेंबर्स एवं स्टेट कौंसिल मेंबर्स रामचंद्र बरनवाल, सहेंद्र कुमार सिन्हा, रविंद्र, गुप्ता जी, रोशनी खलखो, निधि गर्ग, टुलू सरकार एवं आर्ट ऑफ लिविंग के राज्य शिक्षक समन्वयक राकेश भ्रमर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :  जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-attached-8-5-acres-of-land-located-in-bariatu/">जमीन

घोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp