Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बिरसा मुंडा की जीवनी को जीवंत किया

Advertisement
Advertisement
Ranchi. बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ऑड्रे हाउस में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरसा मुंडा की थीम पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसी छवि रंजन, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, एसडीएम रांची दीपक दुबे, अपर समाहर्ता राजेश बरवार, अपर समाहर्ता नक्सल रामवृक्ष महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शत्रुंजय कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/adre20-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />

लोकगीत और नाटक मंचन रहे स्थापना दिवस के मुख्य आकर्षण  

भगवान बिरसा मुंडा की थीम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी जीवनी को दर्शाया गया. कार्यक्रम में राज्य के कई प्रतिष्ठित कलाकारों ने हिस्सा लिया. इसमें कुमारी बंदगांव, चाईबासा ने मुंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत किया. भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने बिरसा नाटक की प्रस्तुति दी. अतुल्य विरासत ने बिरसा मुंडा का जीवन- एक परिचय प्रस्तुत किया. वहीं झारखंड सेवा समिति ने बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नागपुरी लोक नृत्य का मंचन किया. इसे भी पढ़ें – बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-pays-tribute-to-birsa-pays-tribute-to-dharti-aba-at-all-the-booths-of-the-state-including-ranchi-ulihatu/">बीजेपी

ने बिरसा को किया नमन, रांची, उलिहातू समेत राज्य के सभी बूथों पर धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

आवासीय स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भी बिरसा के जीवन को मुंडारी और नागपुरी में दर्शाया

जहां विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला से सबको आकर्षित किया. वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की स्टूडेंट्स ने भी बिरसा मुंडा की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सिल्ली की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बाल कलाकारों ने बिरसा मुंडा पर मुंडारी गीत कर नृत्य प्रस्तुत किया. कांके के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के स्टूडेंट्स ने बिरसा उलगुलान पर नाटिका सह नृत्य दर्शाया. इसके साथ ही सोनाहातू कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की स्टूडेंट्स ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया. शाम के अंत में मध्य विद्यालय पंडरा के स्टूडेंट्स ने बिरसा मुंडा के जीवनवृत नाटिका सह नमनगीत गाया. इसे भी पढ़ें – धरती">https://lagatar.in/the-cm-handed-over-the-land-endowment-lease-to-the-descendants-of-dharti-aba-said-the-person-among-the-tribal-society-is-involved-in-the-development-of-the-state/">धरती

आबा के वंशज को CM ने सौंपा भूमि बंदोबस्ती पट्टा, कहा,’आदिवासी समाज के बीच का व्यक्ति राज्य के विकास में है जुटा’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही