Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरुण चावला तीसरी बार बने पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रवक्ता

Ranchi :   राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष नरेश सेठ ने जोन 5 झारखंड से महासंध का प्रवक्ता और जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण चावला को मनोनीत किया है. पंजाबी हिंदू बिरादरी, झारखंड के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरुण चावला को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बता दें कि महासंघ के अंतर्गत 13 जोन हैं, जिसमें देश भर की तमाम पंजाबी संस्थाएं शामिल हैं. इसके सदस्यों की संख्या 2.5 लाख है. (पढ़ें, चतरा:">https://lagatar.in/chatra-liquor-worth-10-lakh-recovered-from-illegal-factory-spurious-liquor-2-smugglers-arrested/">चतरा:

नकली शराब की अवैध फैक्ट्री से 10 लाख का शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार)

अब सभी जानकारी पीएम कार्यालय नियमित रूप से भेजी जा रही है

पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रवक्ता की जिम्मेवारी संभालने के बाद अरुण चावला ने बताया कि महासंघ की गतिविधियों की जानकारी अब प्रधानमंत्री कार्यालय में भी नियमित रूप से भेजी जा रही है. उन्होंने बताया कि बिरादरी समाज सेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय रहा है. बिरादरी द्वारा रामनवमी और सरहुल के मौके पर महात्मा गांधी मार्ग स्थित रांची क्लब कांप्लेक्स के बाहर स्टड्स शोरूम के सामने स्वागत शिविर लगा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा की गयी थी. शिविर में श्रद्धालुओं को भींगा चना, शर्बत वितरित किया गया था. इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश खन्ना,सुधीर उग्गल,अशोक माकन,अरुण चावला, बबिता खन्ना, सीमा उग्गल,पुनम माकन, ज्योति चावला,मीनू मेहरा,राजेश मेहरा,चरणजीत मुंजाल,रवि पराशर,राकेश जग्गी,अजय सखूजा, अनिता सखूजा, विजय सखूजा, हरजीत जग्गी,राकेश शर्मा,समीर शर्मा की भागीदारी रही थी. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/rail-stop-movement-back-now-trains-will-run-normally/">रेल

रोको आंदोलन वापस, अब ट्रेनों का होगा सामान्य परिचालन

हर तबके के लोगों की सेवा में तत्पर रहता है महासंघ

अरुण  चावला ने बताया बिरादरी समाज के हर तबके के लोगों की सेवा में तत्पर रहता है. समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन भी करता है. साथ ही शिक्षा की अलख जगाने के लिए पिछले की दशकों से लाला लाजपत राय स्कूल का संचालन कर रहा है. विद्यालय में हर तबके के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. स्कूल से पढ़े-लिखे बच्चे आज कई महत्वपूर्ण पदों पर हैं और देश की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने बताया स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही साथ सभ्यता-संस्कृति के ज्ञान के साथ संस्कारी भी बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-two-real-brothers-killed-brother-in-land-dispute/">देवघर

: जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने भाई की हत्या की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही