Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरुण गोविल ने फिल्म '695' में दिखायी अपने किरदार की झलक, राम मंदिर निर्माण से जुड़ी है फिल्म

Lagatar Desk: रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रामायण में उन्हें राम के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. एक बार फिर वो बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. अरुण गोविन ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया है. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन पर आधारित फिल्म `695` से अपने किरदार की तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो साधु लुक में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गयी है. फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म का नाम `695`

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-408.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
फिल्म का नाम `695` है. जो अयोध्या में मंदिर को लेकर हुई घटना, मंदिर के पक्ष में आए फैसले और मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई पहली आधारशिला पर आधारित है. इस फिल्म में अरुण गोविल एक संन्यासी बने हैं. जिसकी इच्छा यही है कि राम मंदिर बने और वह भगवान का दर्शन कर सके.
बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अरुण गोविल अयोध्या रामलला के दर्शन और पूजन करने पहुंचे. शुक्रवार 21 अप्रैल को वो अयोध्या पहुंचे और 22 अप्रैल शनिवार को उन्होंने भगवान का दर्शन किया. फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से उन जगहों पर की जा रही है, जो राममंदिर आंदोलन का मुख्य केंद्र था.
इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 APR।।पढ़ाई के नाम पर गोरखधंधा।।30 तक गर्मी से राहत!।।बीजेपी पर नीतीश का पलटवार।।शिंदे सरकार पर राउत की भविष्यवाणी।।पकड़ा गया अमृतपाल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही