Search

 
 
 

धनबाद में अरुणाचल प्रदेश की शराब बेचने वाला युवक पकड़ाया

 

उत्पाद विभाग ने की होटल में छापेमारी, 9 लीटर शराब भी जब्त

Dhanbad : रांगाटांग स्थित श्रमिक चौक के पास रवि होटल में उत्पाद विभाग ने 26 अगस्त शनिवार को छापा मारा. छापेमारी में अधिकारियों ने 9 लीटर अरुणाचल प्रदेश की शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा था. गिरफ्तार करने के बाद उस व्यक्ति को जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रवि भारती व उम्र 22 साल है. पिता का नाम शत्रुघ्न भारती है. वह अरुणाचल प्रदेश से सस्ती दारू लाकर धनबाद में महंगे दाम पर बेचता है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों को भनक लगी तो उन्होंने छापेमारी कर युवक को पकड़ा. कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया.उत्पाद विभाग के अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद स्टेशन रोड स्थित रवि होटल में छापेमारी की गई, जहां दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेची जाती थी. जब्त शराब ब्लैक हॉर्स नाम की है. उन्होंने बताया कि यह सस्ती शराब अरुणाचल प्रदेश में मिलती है. धनबाद में महंगी बोतलों में भरकर महंगे दाम पर बेचते थे, जिससे झारखंड सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है. अमित गुप्ता ने कहा कि यह अरुणाचल प्रदेश में सस्ते दाम पर बिकने वाली लीगल शराब है, जो ओनली फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश के टैग के साथ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही