Search

 
 
 

अरुणोदय क्रिकेट अकादमी ने जीता मधु प्रिया स्मारक अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता, 21 हजार मिला इनाम

 
Ranchi : मधु प्रिया स्मारक अंडर 14 क्रिकेट का सोमवार को समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में अरुणोदय क्रिकेट अकादमी ने डांगी क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनी. डांगी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 117 रन बनाया. टीम की ओर से आयुष्मान ने 27, मयंक और हर्ष ने 15-15 रन की पारी खेली. अरुणोदय क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शर्व और सात्विक ने 2-2 विकेट लिए. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए अरुणोदय क्रिकेट अकादमी ने 18 वें ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बनाए और मैच में जीत दर्ज की. विजेता टीम की ओर से शर्व विद्यार्थी ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली. विजेता टीम को 21000 और उपविजेता को 11000 का नकद इनाम दिया गया. अरुणोदय क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन में जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, अर्चित आनंद, सेल के जीएम अनुप सिन्हा, जेएससीए मेंबर सुरेश सिंह, आयोजन सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी अरुण विद्यार्थी, ताबिश मलिक, यूथ कांग्रेस के रविशंकर शमिल हुए. सभी ने विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मैन ऑफ द फाइनल-शर्व विद्यार्थी मैन ऑफ द सीरीज-अभिज्ञान सिंह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज-आयुष्मान राज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज-अभिज्ञान सिंह इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/government-schools-of-jharkhand-will-be-covered-with-greenery-5-lakh-fruit-trees-will-be-planted/">झारखंड

के सरकारी स्कूलों में छायेगी हरियाली, लगाए जाएंगे 5 लाख फलदार पौधे 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही