Search

 
 
 

निरसा विधायक चटर्जी की भूख हड़ताल जारी, आज डीसी ऑफिस का मुख्य गेट जाम करने की चेतावनी

Dhanbad News :  दूसरे दिन तक उपायुक्त या शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी के उनसे मिलने नहीं पहुंचने पर विधायक ने नाराजगी जताई. विधायक ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं की गई तो शुक्रवार से उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
 
भूख हड़ताल

Dhanbad News :  शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और मनमाने तरीके से शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के खिलाफ निरसा विधायक अरूप चटर्जी का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है. गुरुवार को भी विधायक धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे.

 

Uploaded Image

 

मांगों पर विचार नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

दूसरे दिन तक उपायुक्त या शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी के उनसे मिलने नहीं पहुंचने पर विधायक ने नाराजगी जताई. विधायक ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं की गई तो आज गुरुवार से उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. 

 

इसके बावजूद प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र करते हुए नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा. विधायक ने घोषणा की कि आज से आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल होंगे. बड़ी संख्या में छात्र भूख हड़ताल में शामिल होकर शिक्षा विभाग की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे.

 

Uploaded Image

डीसी ने आरोपों की जांच शुरू करने की कही बात

डीसी ने जांच और स्वास्थ्य परीक्षण का दिया भरोसा

वहीं इस मामले को लेकर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता के विधायक के आरोपों की जांच शुरू करने की बात कही है. इसके लिए जिलेभर से संबंधित आंकड़े और दस्तावेज जुटाकर जानकारी एकत्र की जा रही है.

 

साथ ही भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी के स्वास्थ्य की जांच के लिए सरकारी चिकित्सक भेजने का भी भरोसा दिया गया है. अब शुक्रवार को प्रशासन की अगली पहल और विधायक के आंदोलन की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही