Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले

 Ranchi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. केजरीवाल के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी रांची आये हैं. बता दें कि केजरीवाल दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश का विरोध कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kejri-hem-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केंद्र के खिलाफ केजरीवाल सरकार को JMM का समर्थन चाहिए. इसी मामले में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रांची आये हैं. सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं में विपक्षी एकजुटता पर चर्चा हुई है.

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से भी मुलाकात की

जान लें कि भगवंत मान और केजरीवाल ने  चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से भी मुलाकात की है. केजरीवाल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, NCP के चीफ शरद पवार और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे सहित कई नेताओं से मिल चुके हैं. खबर है कि अध्यादेश को लेकर इन सभी नेताओं ने केजरीवाल का समर्थन किया है. कहा है कि वे राज्यसभा में इसके खिलाफ वोट करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही