Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM हेमंत व केजरीवाल PC : बोले हेमंत- सफल होगी केजरीवाल की मुहिम, केजरीवाल ने कहा – हेमंत मेरे भाई, देंगे समर्थन

Ranchi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल और सीएम हेमंत सोरेन संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=ocLmQHXNh38

पढ़ें प्रेस कॉफ्रेंस में क्या बोले केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया. केजरीवाल ने कहा, हेमंत सोरेन के साथ हमारा भाई का रिश्ता है, आपस में हम लोगों ने कई विषयों पर चर्चा की है. दिल्ली की जनता के साथ अन्याय हुआ है और उसके हक छीन लिए गए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सरकार को सारी शक्तियां प्रदान की है. लेकिन 19 मई को सरकार ने अध्यादेश लाकर इस फैसले को पलट दिया, यह दिल्ली के लोगों का अपमान हुआ और दिल्ली के दो करोड़ लोगों को बेदखल कर दिया गया. अगर राज्यसभा में सभी गैर भाजपा सदस्य एकजुट हो जाएं तो राज्यसभा में बीजेपी को हराया जा सकता है. क्योंकि फिर यह किसी भी राज्य के साथ ऐसा कर सकते हैं और उनके अधिकार छीन सकते हैं. आज हेमंत जी से चर्चा हुई और लंबी बातचीत हुई और उन्होंने पूरी तरह से समर्थन का वादा किया है और मैं दिल्ली की जनता की ओर से हेमंत जी को धन्यवाद देता हूं.झारखंड के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं.

 हेमंत सोरेन ने ये कहा 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम  हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनी हुई सरकार को जिस तरह से अधिकार विहीन किया जा रहा है, यह एक नई परंपरा की शुरुआत हो रही है. और देश की अनेकता में एकता पर एक बड़ा प्रहार है. संघीय ढांचे की बात केंद्र सरकार करती है, लेकिन कार्य उसके विपरीत होते हैं. जो केंद्र के सहयोगी सरकार नहीं है राज्यों में उनके साथ ऐसा ही व्यवहार हो रहा है.अभी कुछ दिन पहले देश के लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा का उद्घाटन हुआ, लेकिन उसी मंदिर के चंद दूरी पर कई और घटनाएं भी घटी तो यह सिर्फ गैर भाजपा सरकारों पर प्रहार नहीं है. बल्कि देश की जनता के ऊपर प्रहार है. इस विषय को लेकर हम और गहराई से पार्टी के अंदर चर्चा करेंगे और गुरु जी से भी बात करेंगे. इस देश को आजाद कराने में जो बलिदान और कुर्बानियां हमारे पूर्वजों ने दी है,. उसका मजाक उड़ाया जा रहा है. बाबासाहेब के द्वारा स्थापित जो लोकतंत्र है उसे बचाने की आवश्यकता है. दिल्ली के अंदर बिहार, झारखंड, यूपी, महाराष्ट्र समेत पूरे देश के लोग हैं और यह निर्णय पूरे देश पर असर डालेगा और देश के 80% लोग जो हमारे देश में किसान और गांव देहात से आते हैं, उनके लिए बहुत ही पीड़ादायक साबित होगा. केजरीवाल पर जो कानून थोपने का प्रयास हो रहा है, उसपर राजनीतिक लड़ाई जरूरी है और जो कदम केजरीवाल जी ने बढ़ाया है, मैं चाहूंगा कि इस मुहिम में सफल हो यही कामना है.

जानें भगवंत मान ने क्या कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कोई हम कोई व्यक्तिगत समस्या लेकर नहीं आए हैं, यह लोकतंत्र की जो हत्या हो रही है, देश में उसको बचाने की मुहिम है. पिछले दिनों हमने देखा था कि हमारे पहलवान अपने जीते हुए मंडल को गंगा जी में बहाने के लिए हरिद्वार गए थे.अगर इस पर कोई समाधान नहीं निकला तो अगली बार वे अपनी अस्थियां विसर्जित करने जाएंगे . बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करती आई है, अगर चुनाव में नहीं जीतती है तो जीते हुए लोगों को तोड़ती है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी दोनों ही आंदोलन से निकली हुई पार्टी है तो हमें एक और आंदोलन की जरूरत है. लोकतंत्र और चुनाव को बचाने के लिए, हम विपक्ष नहीं हैं, बल्कि देश भक्त हैं और हमें एकजुट होना होगा. यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, यह ऐसा ही सोचते हैं. रात के 10:00 बजे अध्यादेश लाया गया क्योंकि दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियां हो रही थी और वक्त से डरना चाहिए .वक्त कभी राजा को भी भिखारी बना देती है. लोग जब चाहे आदमी और सुपर और जब चाहे तो फर्श पर आ जाता है.

पत्रकारों के सवाल के जवाब में ये बोले केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हैं कि उन्होंने झारखंड में भी सरकार को तोड़ने की कोशिश की लेकिन इस षड्यंत्र को इन्होंने नाकाम कर दिया. मैं बीजेपी के सांसदों को भी चिट्ठी लिखूंगा कि यह बीजेपी की लड़ाई नहीं है, बल्कि संसद की लड़ाई है. मेरी लड़ाई पूरा देश देख रहा है और कांग्रेस को यह तय करना है कि वह देश के साथ है, लोकतंत्र के साथ है या मोदी जी के साथ है. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-violent-clash-between-police-and-villagers-in-padma-police-fired-tear-gas-shells-many-injured/">हजारीबाग:

पदमा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, कई घायल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही