Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरवल : पूर्व RJD विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या, मां का आरोप-पिता की साजिश

Arwal :  बिहार के अरवल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अपराधियों ने आरजेडी के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के बेटे दिवाकर कुमार की निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने घर से थोड़ी दूर हिच्छन बीघा गांव के पास दिवाकर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं. इसमें से चार गोली दिवाकर को लगी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दो गोली दिवाकर के सीने में, एक पीठ में और एक पैर पर लगी है हालांकि हत्या का कारण अभी तक का स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल अरवल और औरंगाबाद दोनों जिले की पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-under-16-cricket-league-launched-on-april-16-first-match-between-ranchi-and-gumla/">लातेहार

: अंडर-16 क्रिकेट लीग का शुभारंभ 16 अप्रैल को, पहला मुकाबला रांची और गुमला के बीच)

उषा सिंह ने अपने पति रविंद्र सिंह पर ही बेटे ही हत्या का लगाया आरोप

दिवाकर कुमार की मां उषा सिंह ने अपने पति रविंद्र सिंह पर ही गंभीर आरोप लगाये हैं. उषा सिंह का आरोप है कि उसके पति और पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह ने ही उसके बेटे की हत्या करा दी. उषा सिंह का कहना है कि रविन्द्र सिंह ने गांव के ही 4-5 शूटरों की सहायता से यह घिनौना कार्य करवाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही कारण स्पष्ट्र हो पायेगा. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/kejriwal-furious-over-cbi-summons-said-modi-ji-what-is-going-on-if-i-am-corrupt-so-no-one-is-honest-in-the-world/">CBI

के समन पर भड़के केजरीवाल, कहा, मोदी जी, यह चल क्या रहा है…, मै भ्रष्टाचारी हूं, तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है

दिवाकर ने 2022 में लड़ा था निर्दलीय चुनाव

गौरतलब है कि पूर्व विधायक रविंद्र सिंह  और उनकी पत्नी उषा सिंह 25 सालों से अलग रह रहे हैं. रविंद्र सिंह और उषा सिंह के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा का नाम शशिकांत प्रभाकर है. जबकि छोटा बेटा दिवाकर है, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी.  बता दें कि दिवाकर ने 2020 विधानसभा चुनाव में अरवल से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. हालांकि वो चुनाव हार गया था. वहीं रविंद्र सिंह अरवल जिला से 1995 में जदयू और 2015 में राजद से दो बार विधायक रहे चुके हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/eds-accounting-in-jharkhand-15-arrested-including-ias-in-five-big-cases-two-still-absconding/">झारखंड

में ईडी का लेखा-जोखा, पांच बड़े मामलों में IAS समेत 15 को किया गिरफ्तार, दो अभी भी फरार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही