Search

 
 
 

धनबाद आईआईटी की आर्या ऊर्जा शक्ति में रही प्रथम

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आईएसएम धनबाद के बीटेक, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की छात्रा आर्या राजदान ने राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) द्वारा आयोजित `ऊर्जा शक्ति` प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. आर्या को पुरस्कार के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य और श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में विभाग के मंत्री रामेश्वर तेली ने 30 हज़ार रूपया की राशि देकर सम्मानित किया.  दूसरे पुरस्कार के रूप में 20 हज़ार रुपये की राशि पारुल विश्वविद्यालय, बडोदरा की बीटेक पेट्रोलियम की रिद्धि रवींद्र बिरारी और तृतीय पुरस्कार के रूप में एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून की बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग की छात्रा आकांक्षा भारती को दिया गया. यह जानकारी आईआईटी-आईएमएम की मीडिया और ब्रांडिंग की डीन रजनी सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि ऊर्जा शक्ति-2021 ऊर्जा क्षेत्र में 10 महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है. इसमें देश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों के स्नातक स्तर की छात्राएं भाग लेती हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-respecting-the-youth-spirit-the-government-should-withdraw-the-agneepath-scheme-subal/">धनबाद

: युवा भावना का सम्‍मान कर अग्निपथ योजना वापस ले सरकार- सुबल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही