Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पदयात्रा पर निकले आर्य पहुंचे किरीबुरू, लोगों ने बढ़ाया हौसला

Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड की संस्कृति तथा परंपरा को बचाने के लिए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पदयात्रा पर निकले बोकारो के आर्य गुप्ता शनिवार को किरीबुरू पहुंचे. यहां उनका कई लोगों ने हौसला बढ़ाया. इस दौरान सभी उनसे बेहद उत्साह के साथ मिले और उनकी इस पहल की सराहना की. इस दौरान आर्य गुप्ता ने बताया कि झारखंड में लोगों की आवश्यकता से जुड़ी सभी चीजें है. यहां खूबसूरत जंगल, पहाड़, प्राकृतिक झरने, खनिज व वन सम्पदा मौजूद है. यहां की कला-संस्कृति, वेश-भूषा लोगों को आकर्षित करती है. झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देकर बडे़ पैमाने पर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है. पर्यटन बढ़ने से रोजगार की संभावना बढे़गी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-congressmen-celebrate-the-victory-of-congress-in-karnataka-assembly-elections/">चक्रधरपुर

: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

परंपरा व जंगल बचाने की पहल

उन्होंने सभी से झारखंड के जंगलों व पर्यटक स्थलों को बचाने की अपील की. कहा कि वह गांव-गांव में जाकर लोगों को कला संस्कृति व आदिवासी परंपरा की रक्षा, जंगल बचाने का भी आग्रह कर रहे हैंं. झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी व जन नायकों से भी मुलाकात कर उनके योगदान को जानने व लोगों को अपनाने की अपील कर रहे हैं. बता दें कि आर्य गुप्ता ने 18 दिसंबर को बोकारो से इस पदयात्रा की शुरुआत की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही