Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्य मेमोरियल क्विज, भुवनेश्वर में लोयोला स्कूल जमशेदपुर के आर्यन और शौर्य बने विजेता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : आदित्य मेमोरियल क्विज के 11वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले 21 दिसंबर को आदित्य मेमोरियल फाउंडेशन और लोयोला स्कूल, भुवनेश्वर द्वारा ऑनलाइन जूम पर आयोजित किया गया था. लोयोला स्कूल जमशेदपुर के आर्यन मिश्रा और शौर्य विजय सिन्हा की जोड़ी ने सबसे अधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर छह साल बाद अपने स्कूल को इस प्रतियोगिता का विजेता बनाया. दोनों छात्रों को 10 हजार रुपए का पुरस्कार मिला है. इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-writes-to-states-suggests-imposition-of-night-curfew-strictness-in-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुझाव
छात्रों को ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए क्विजिंग के दो स्तर (सेमी-फाइनल और फाइनल) से गुजरना पड़ा. केआईआईटी लॉ स्कूल के सहायक प्रोफेसर, अनिरुद्ध चौधरी क्विज मास्टर थे. यह क्विज प्रतिवर्ष आदित्य की याद में आयोजित किया जाता है जो एक प्रतिभाशाली क्विजर और लोयोला, भुवनेश्वर के छात्र थे. इस वर्ष कोरोना के कारण ऑनलाइन आयोजित इस क्विज में विभिन्न राज्यों के लगभग 16 स्कूलों ने भाग लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही