Search

 
 
 

जामताड़ा के आर्यन अंसारी का टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

 
Jamtara : उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित 30 वीं राष्ट्रीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की 14 सदस्यीय टीम में जामताड़ा जिले के आर्यन अंसारी का चयन हुआ है. प्रतियोगिता का आयोजन 22-25 सितंबर तक किया जाएगा. यह जानकारी झारखंड राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य सह जामताड़ा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे ने दी. कहा कि आर्यन का चयन होना जामताड़ा जिले के लिए गर्व की बात है. उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. आर्यन 19 सितंबर की रात हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार के लिए रवाना हुए. उन्होंने ट्रेन चित्तरंजन स्टेशन पर पकड़ी. उन्हें विदा करते समय राहुल सिंह, इम्तियाज अंसारी, भास्कर चांद, सूरज कुमार पासवान समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=419614&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : छापेमारी में दो साइबर क्रिमिनल अरेस्ट, तीन फ़रार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही