Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्यन खान ड्रग केस का रिया चक्रवर्ती से है कनेक्शन, सतीश मानशिंदे पर टिकी हैं उम्मीदें

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  आर्यन खान ड्रग केस में एक नयी बात उभरकर सामने आयी है. आर्यन के केस के तार रिया चक्रवर्ती से जुड़ा है. आर्यन खान को बेल दिलाने की जिम्मेदारी वही जाने माने वकील सतीश मानशिंदे को मिली है, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत  केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का केस लड़ा था. सतीश ने रिया को जेल से बाहर निकाला था. अब आर्यन खान और उनके परिवार की पूरी उम्मीदें सतीश मानशिंदे से हैं. इसे भी पढ़ें –PLFI">https://lagatar.in/plfi-said-police-should-present-manish-gop-in-court-otherwise-the-organization-will-call-bandi/">PLFI

ने कहा-मनीष गोप को कोर्ट में पेश करे पुलिस, नहीं तो संगठन बुलाएगा बंद

संजय दत्त को बेल दिलाने का काम किया था

मालूम हो कि  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर रेड की थी, जिसके बाद आठ  लोगों के हिरासत में लिया गया था. रविवार शाम तक इन सभी से पूछताछ की गयी, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सतीश मानशिंदे ने साल 1993 बम धमाके मामले में संजय दत्त को बेल दिलाने का काम किया था. साल 2002 में सलमान खान के हिट एंड रन केस में भी सतीश मानशिंदे ने ही उनका बचाव किया था. ऐसे ही सतीश मानशिंदे ने कई हाई प्रोफाइल केस लड़े हैं. इसे भी पढ़ें –झरिया">https://lagatar.in/goof-made-on-kendua-main-road-in-jharia-bccl-agents-busy-in-stuffing/">झरिया

में केंदुआ मुख्य मार्ग पर बना गोफ, गैस रिसाव से लोगों में दहशत

एनसीबी की टीम 15 दिनों से कर रही थी तैयारी

एनसीबी के टॉप सूत्रों से पता चला है कि मुंबई में होने वाली रेव पार्टी पर खबर विभाग को पहले ही लग गयी थी. पिछले 15 दिनों से एनसीबी की टीम इस ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी. शनिवार सुबह 20 से 22 अधिकारियों की टीम सर्च वारंट लेकर एनसीबी ऑफिस से निकली. सभी अधिकारी सादे कपड़ों में थे, इसलिए बिना किसी परेशानी और शक के वो पार्टी में शामिल हो गए. लेकिन पार्टी शुरू होने से ठीक पहले एनसीबी ने जांच शुरू कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही