Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनसीबी के ऑफिस में बीता आर्यन का जन्मदिन, देर रात तक हुई पूछताछ

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :     शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का शुक्रवार यानी 12 नवंबर को जन्मदिन था. आर्यन खान पिछली बार दुंबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. लेकिन इस साल आर्यन का बर्थडे एनसीबी के ऑफिस में बीता. एनसीबी की टीम ने करीब 6 घंटे तक आर्यन खान से पूछताछ की. किंग खान के बेटो को शाम 4.45 में पूछताछ के लिए नवी मुंबई बुलाया गया था. पूछताछ के बाद आर्यन रात को करीब 11.36 पर एनसीबी के ऑफिस से बाहर निकले थे.

हर शुक्रवार आर्यन एनसीबी के सामने होते हैं पेश

मालूम हो कि मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में मुंबई हाई कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दे दी है. लेकिन हर शुक्रवार को उन्हें एनसीबी के सामने पेश होना होता है. अदालत द्वारा जमानत की शर्तों में यह शर्त भी शामिल है. ऐसे में शुक्रवार को आर्यन खान एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे. इसे भी पढ़े : अक्टूबर">https://lagatar.in/retail-inflation-was-4-point-48-percent-in-october-inflation-rate-increased-due-to-increase-in-food-prices/">अक्टूबर

में 4.48 फीसदी रही खुदरा महंगाई दर , खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि के कारण बढ़ा इंफ्लेशन रेट

वकील के साथ एनसीबी के ऑफिस पहुंचे थे आर्यन

आर्यन खान पीले रंग की प्लेन टी-शर्ट, ब्लू जैकेट और कार्गो स्टाइल पैंट्स पहने थे. आर्यन के साथ उनके वकील भी मौजूद थे. ड्रग्स केस में फंसने के बाद आर्यन को 28 दिनों बाद जेल से जमानत मिली थी. एक्टर ने बेटे की रिहाई के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट को दरवाजा खटखटाया था. इसे भी पढ़े : नवंबर">https://lagatar.in/the-countrys-treasury-decreased-by-1-point-145-billion-in-the-month-of-november-gold-reserves-and-fca-also-declined/">नवंबर

माह में 1.145 अरब डॉलर घटा देश का खजाना, गोल्ड रिजर्व और एफसीए में भी आयी गिरावट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही