Search

 
 
 

धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू

 

अनुपमा के स्वागत से पहले विरोध प्रदर्शन 

Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है. उनके नाम की घोषणा होने के साथ ही कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया है. अनुपमा सिंह का बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे कांग्रेस कार्यालय आने का कार्यक्रम था. इससे पहले 12 बजे पुटकी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने का विरोध किया. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पर सांठगांठ कर टिकट बेचने का आरोप लगाया. विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के समर्थक बताए जाते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही