Search

जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, राहुल को बताया क्रांति

Patiala : 35 साल पुराने रोड रेज मामले में सजा काटकर बाहर आते ही कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. सिद्धू ने कहा कि लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है. पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. सिद्धू ने जो पंजाब को कमजोर करने की कोशिश करेगा, वह खुद कमजोर हो जाएगा.

राहुल को बताया क्रांति

सिद्धू ने कहा कि जब-जब देश में तानाशाही आई, तब-तब क्रांति आई. उसी क्रांति का नाम राहुल गांधी है. वह सरकार को हिला देंगे. सिद्धू ने जेल से बाहर आने में देरी पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया. सिद्धू ने कहा कि मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था, लेकिन उन्होंने इसमें देरी की. षड्यंत्र करने वाले नहीं चाहते थे कि मैं बाहर आते ही मीडिया के सामने आऊं.

भगवंत मान अखबारी सीएम

जेल से बाहर निकले सिद्धू ने राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भगवंत मान अखबारी सीएम बन कर रह गए हैं. पंजाब में नेताओं की सुरक्षा कम किए जाने के मुद्दे पर सिद्धू ने कहा, मेरी भी सिक्योरिटी कम की गई है. एक सिद्धू को तो मरवा दिया, दूसरा भी मरवा दो. उन्होंने (सिद्धू मूसेवाला) मर्डर को लेकर यह बात कही. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 19 मई को रोड रेज के मामले में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को उनके अच्छे व्यवहार के चलते 2 महीने पहले ही रिहा कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी

के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp