Ranchi : झारखंड समेत देशभर में लगभग तीन महीने के बाद आचार संहिता छह जून को खत्म हो गयी. जिसके बाद झारखंड पुलिस में ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रकिया शुरू हो गयी है. विधि व्यवस्था को देखते हुए जिलों के एसपी द्वारा थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है. सबसे पहले शुक्रवार को पाकुड़ जिले में दो इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिस पदाधिकारियों के तबादला किया गया.
आचार संहिता खत्म होते ही झारखंड पुलिस में ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रकिया शुरू
Last Updated: Jun 08, 2024 12:00 AM (IST)