Search

असद एनकाउंटर : योगी ने यूपी STF की सराहना की, अखिलेश यादव, मायावती की नजर में फेक एनकाउंटर

Lucknow : पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी शूटर गुलाम के उत्तर प्रदेश के झांसी में हुई मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति उबल गयी है. भाजपा ने जहां को लेकर सरकार और पुलिस का सराहना की है, वहीं विपक्षी दल हमलावर हो गये हैं. एनकाउंटर की खबर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर आलाधिकारियों के साथ बैठक की. यूपी सीएमओ के अनुसार योगी ने यूपी STF के साथ DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर सहित पूरी टीम की सराहना की. जान लें कि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री योगी को दी. इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखी गयी. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-cjm-court-sent-atiq-ahmed-and-ashraf-to-police-remand-for-7-days/">उमेश

पाल हत्याकांड : सीजेएम कोर्ट ने अतीक अहमद और अशरफ को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

एडीजी ने कहा, पुलिस ने जिंदा पकड़ने की कोशिश की, लेकिन

अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर को लेकर यूपी एसटीएफ के एडीजी ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि असद और शूटर गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गयी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एनकाउंटर में दोनों मार गिराये गये. इसे भी पढ़ें :  BREAKING">https://lagatar.in/wpse_comments_templatebig-news-from-up-atiq-ahmeds-son-asad-shooter-mohammad-ghulam-killed-in-encounter/">BREAKING

: यूपी से आयी बड़ी खबर, अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर मोहम्मद गुलाम एनकाउंटर में ढेर

अखिलेश,मायावती ने एनकाउंटर पर उठाये सवाल

सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एनकाउंटर पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. अखिलेश नेउन्होंने ट्वीट करते हुए भाजपा को कटघरे मे खड़ा किया है. आरोप लगाया कि झूठे एनकाउंटर कर भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. कहा कि भाजपा के लोग न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते. श्री यादव ने आज के व हालिया एनकाउंटरों की गहन जांच की मांग की है. कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाये. भाजपा को भाईचारे के ख़िलाफ़ करार देते हुए कहा कि सही-गलत फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है. यूपी की पूर्व सीएम व बसपा प्रमुख मायावती ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है.

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने भी हल्ला बोला 

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर  मोदी सरकार को घेरा.  कहा कि इससे मुझे हैरानी नहीं हुई. यह पूरी तरह से अराजकता है. यह एक प्रकार का कल्चर या जंगल राज है. जब आपके पास ऐसे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हों जो कहें, गाड़ी पलट सकती है, ठोक दो, तो यह कभी भी हो सकता है. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp