NewDelhi : एआईएमआईएम चीफ व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों को गरमा कर साजिश रच रही है, हमें रमजान का पवित्र महीना भी सुकून से मनाने नहीं दिया जा रहा है. आरोप लगाया कि भाजपा ने मुसलमानों के खिलाफ एक जंग का ऐलान कर रखा है. जान लें कि देश में धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर हंगामा मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-chief-rakesh-asthana-in-headlines-again-sc-to-hear-plea-against-his-appointment-on-may-18/">दिल्ली
पुलिस चीफ राकेश अस्थाना फिर सुर्खियों में, SC उनकी नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर 18 मई को सुनवाई करेगा
में शिवसेना कार्यकर्ता और खालिस्तान समर्थक भिड़े, पत्थर चले, तलवारें लहराई गयीं
विभाग का अलर्ट, 2 मई तक उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू चलने की भविष्यवाणी
पुलिस चीफ राकेश अस्थाना फिर सुर्खियों में, SC उनकी नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर 18 मई को सुनवाई करेगा
योगी आदित्यनाथ की सरकार लाउडस्पीकर की आवाज कम कर रही है
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार मंदिरों-मस्जिदों पर बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज कम कर रही है. बड़े पैमाने पर लाउडस्पीकर उतरवाये गये हैं. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का विवाद चल रहा है. महाराष्ट्र में जारी हनुमान चालीसा विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वहां जब भाजपा और शिवसेना की सरकार थी, तब लाउडस्पीकर का मुद्दा क्यों नहीं उठाया गया. सीएम उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच चल रहे विवाद से पूरे प्रकरण को जोड़ते हुए ओवैसी ने कहा कि दो भाइयों के बीच यह यह वन अप मेनशिप का मसला है. कौन सबसे बड़ा हनुमान भक्त के मसले पर ओवैसी ने कहा कि यह दो भाइयों की लड़ाई ही है. ओवैसी ने कहा कि भाजपा-शिवसेना की गठबंधन की सरकार थी, तब तो उनके मुंह में लड्डू था, गुलाब जामुन था. इसलिए चुप बैठे थे. आज अचानक इस मसले को उठाया जा रहा है. पूरी कोशिश यही है कि महाराष्ट्र में अमन को बर्बाद किया जाये. इसे भी पढ़ें : पटियाला">https://lagatar.in/shiv-sena-workers-and-khalistan-supporters-clash-in-patiala-stones-moved-swords-raised/">पटियालामें शिवसेना कार्यकर्ता और खालिस्तान समर्थक भिड़े, पत्थर चले, तलवारें लहराई गयीं
सुप्रीम कोर्ट के सभी आदेश क्या लागू हो रहे हैं?
ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत लाउडस्पीकर की आवाज को कम किये जाने के मसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तो कई सारे आदेश हैं. आप क्या सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश को लागू कर रहे हैं? ऐसे कितने आदेश हैं, जिनको लागू नहीं कराया गया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में नमाज को तो सही माना है, लेकिन लाउडस्पीकर के प्रयोग पर सवाल खड़े किए हैं. इस आधार पर यूपी में योगी सरकार की ओर से लाउडस्पीकर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/alert-of-meteorological-department-forecast-of-severe-heat-wave-in-north-and-central-india-till-may-2/">मौसमविभाग का अलर्ट, 2 मई तक उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू चलने की भविष्यवाणी
Leave a Comment