Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में हृदय रोगियों के लिए असर्फी हॉस्पिटल बना वरदान

Dhanbad : रांची के बाद धनबाद में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा असर्फी हॉस्पिटल में उपलब्ध है. अब धनबाद के मरीजों को बाहर जाकर हार्ट संबंधी इलाज नहीं कराने की जरूरत नहीं होगी. ऐसे मरीजों के लिए असर्फी हॉस्पिटल वरदान साबित हो रहा है. यह बातें सोमवार 29 मई को असर्फी हॉस्पिटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अस्पताल के निदेशक हरेंद्र सिंह ने ने कही. उन्होंने बताया कि असर्फी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम ने मिलकर कार्डियो के स्टैंडर्ड को काफी विकसित किया है. बताया कि रांची के बाद धनबाद में पहली बार कार्डियो के द्वारा हार्ट के वल्व को बदला गया है. बताया की हार्ट से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान असर्फी हॉस्पिटल में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि कार्डियो के डॉक्टर उदय शंकर, डॉक्टर सूरज एच चवण, डॉक्टर सतीश कुमार द्वारा मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है. ओपन हार्ट सर्जरी भी असर्फी हॉस्पिटल में पहली बार किया गया. कहा कि पूर्वी टुंडी की रहने वाली मरीज चानू देवी का हार्ट का वल्व बदला गया. वह अत्यंत गरीब परिवार की महिला है. धनबाद सिविल सर्जन की सहायता से उनका मुफ्त इलाज किया गया. उन्होंने धनबाद के सिविल सर्जन को धन्यवाद दिया. निदेशक ने बताया कि असर्फी हॉस्पिटल में 2017 से कार्डियो कार्यरत है. एंजियोग्राफी, पेसमेकर, एनजीओ प्लास्टिक, परमानेंट पेसमेकर की सुविधा पहले से उपलब्ध थी.  अब ओपन हार्ट सर्जरी की भी सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों की फिक्र और कम होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही