Search

 
 
 

असगर खान लगातार दूसरी बार बने चंदवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 
Chandwa : रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन सभागार में नव नियुक्त कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों के आयोजित सम्मेलन में राज्यभर में 320 प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश प्रभारी के द्वारा की गई. जिसमें चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता असगर खान को लगातार दूसरी बार चंदवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोन‍ित किया गया. दूसरी दफा प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद असगर खान ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी द्वारा संगठन का विस्तार और राज्य सरकार की विकास सहित लाभकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराने की जिम्मेवारी दी गई है. इसे भी पढ़ें : अलर्ट">https://lagatar.in/alert-there-will-be-no-electricity-in-ranchi-for-six-hours-on-saturday/">अलर्ट

: शनिवार को आधी रांची में छह घंटे नहीं रहेगी बिजली
इसके अलावा राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो आंदोलन को सफल बनाने का लक्ष्य भी दिया गया है. उन्होंने संगठन के कार्य और जनहित में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही. इधर प्रखंड अध्यक्ष मनोन‍ित होने के बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पीआरओ, एपीआरओ, जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, मुकेश सिंह के प्रति आभार जताया है. कांग्रेसियों ने लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने असगर खान को बधाई और शुभकामनाएं दी. बधाई देने वालों में चकला मुखिया रंजीता एक्का, अलौदिया मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, रामयश पाठक, मोफील खान, बाबर खान, लखन जायसवाल, गंदरु उरांव, संदीप टोप्पो, अनवर खान, अख्तर खान, निर्मल भारती, श्रीराम शर्मा,  नौशाद खान, अहमद खान, दामोदर उपाध्याय, मुस्ताक खान, मोहम्मद फिरोज, सरवर अंसारी, गिदियोन खाखा, लक्ष्मण साहू, मोहम्मद रसीद, नाजीश खान, मतीया देवी, मंजू देवी, सागर प्रजापति, अरुण भारती, बालजी उरांव, कैलाश बैठा, विजय भारती, महेंद्र तिवारी, टीपू खान, छटन राम, रयूब खान, परमेश्वर टाना भगत, नागेश्वर टाना भगत, मंगलदेव टाना भगत, साबीर आलम, रोहित टाना भगत, जगन टाना भगत, रामचन्द्र टाना भगत, बुधमनी टाना भगत, सुमिता टाना भगत, अर्जुन टाना भगत, जयश्री टाना भगत, बालेश्वर टाना भगत, सरयू टाना भगत, जयमंगल टाना भगत, बलासुस एक्का, बजरंगी सिंह, फुलदेओ पाहन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/high-court-ban-on-outsourced-appointment-on-approved-posts-in-the-state-instructions-to-send-copy-of-order-to-chief-secretary/">BIG

BREAKING: राज्य में स्वीकृत पदों पर आउटसोर्स नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आदेश की कॉपी मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही