Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आशा किरण बारला ने बढ़ाया मानः 800 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

Ranchi: तमिलनाडु के थिरुवन्नामलाई में खेली जा रही 21वीं राष्ट्रीय अंडर 20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  झारखंड की आशा किरण बारला ने स्वर्ण पदक जीता है. महज 2 मिनट 07.51 सेंकेंड में किरण ने 800 मीटर दौड़ की दौड़ पूरी कर ली. बताते चलें कि आशा किरण बारला ने गत वर्ष कुवैत में आयोजित एशियन यूथ अंडर 18 एथलेटिक चैंपियनशिप के 800 मीटर में 2 :06.79 मिनट में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड स्थापित किया था. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-30-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।30 APR।।आसमान में दिखा अद्भुत नजारा।।वज्रपात से चार बच्चों की मौत।।..जब सड़क पर दौड़ने लगी ट्रेन।।मन की बात से जुड़ा हर विषय जन आंदोलन-PM।।पंजाबः गैस लिकेज से 9 की मौत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
किरण की इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा , उप निदेशक साझा अवर सचिव देव शंकर दास, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, कोच आशु भाटिया, सीडी सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, आशीष झा, एसके पांडेय, डॉ. प्रभात शंकर , बिनोद सिंह, योगेश यादव समेत संघ के पदाधिकारियों और राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-security-guard-gunman-dies-after-falling-from-tree-in-fci-plant-premises/">धनबाद:

एफसीआई प्लांट परिसर में सुरक्षा गार्ड गनमैन की पेड़ से गिरकर मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही