Search

 
 
 

एशेज टेस्ट : स्टीव स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

 
2nd Ashes Test : ऑस्टेलियाई बल्लेबाज ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. कंगारू बल्लेबाज ने सबसे तेज 32 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट में उन्होंने रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया. ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ ने इंग्‍लैंड के खिलाफ गुरुवार को लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन शतक जमाकर इतिहास रच दिया. स्‍टीव स्मिथ ने अपने टेस्‍ट करियर का 32वां शतक जमाया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. स्मिथ ने 184 गेंदों में 15 चौके की मदद से 110 रन बनाए. स्‍टीव स्मिथ सबसे तेज 32 टेस्‍ट शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं. इसे भी पढ़ें :पटना:">https://lagatar.in/patna-parliamentary-standing-committee-will-meet-on-july-3-to-discuss-ucc-sushil-modi-gave-information/">पटना:

UCC पर चर्चा को लेकर 3 जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की होगी बैठक, सुशील मोदी ने दी जानकारी

स्मिथ ने 99 टेस्ट की 174 पारियों में बनाया 32वां शतक

अपने करियर का 99वां टेस्‍ट खेल रहे स्‍टीव स्मिथ ने 174 पारियों में 32 शतक जमाए. टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक जमाने के मामले में पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं. पोंटिंग ने 176 पारियों में 32 टेस्‍ट शतक पूरे किए थे. भारत के महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं. तेंदुलकर ने 179 पारियों में 32वां टेस्‍ट शतक पूरा किया था. पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान यूनिस खान और पूर्व भारतीय कप्‍तान सुनील गावस्‍कर क्रमश: चौथे व पांचवें स्‍थान पर जमे हुए हैं. यूनिस खान ने 194 पारी जबकि गावस्‍कर ने 195 पारियों में 32 टेस्‍ट शतक पूरे किए थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sss-2-7.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

स्टीव वॉ की बराबरी की

स्‍टीव स्मिथ ने टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने के मामले में पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान स्‍टीव वॉ की बराबरी भी की. स्मिथ और वॉ के 32 टेस्‍ट शतक हैं. ये दोनों ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट शतक जमाने के मामले में संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर हैं।.ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग (41) के नाम दर्ज है.

स्मिथ ने 9000 रन का आंकड़ा भी किया पार, पहले स्थान पर कुमार संगकारा

स्‍टीव स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी के दौरान टेस्‍ट क्रिकेट में 9000 रन का आंकड़ा भी पार किया. स्मिथ टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बने. स्मिथ ने अपने करियर की 174वीं पारी में 9000 टेस्‍ट रन का आंकड़ा पार किया. टेस्‍ट में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान कुमार संगकारा के नाम दर्ज है. संगकारा ने 172वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-players-received-a-warm-welcome-after-returning-to-the-city-after-winning-8-medals-in-special-olympics-2023/">जमशेदपुर

: विशेष ओलंपिक 2023 में 8 पदक जीत कर शहर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत

स्टीव स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन भी किये पूरे

इसी दौरान स्‍टीव स्मिथ ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपने 15000 रन भी पूरे किए. अंतरराष्‍ट्रीय करियर में सबसे तेज 15 हजार रन पूरे करने के मामले में स्‍टीव स्मिथ सातवें स्‍थान पर रहे. टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 15 हजार पूरे करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने केवल 333 पारियों में 15 हजार रन पूरे किए थे. बता दें कि स्‍टीव स्मिथ की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 416 रन पर ऑलआउट हुई. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 278 रन बनाये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-3-3.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की खेल समाप्ति तकर स्कोर

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी- 416, स्टीव स्मिथ- 110, डेविड वार्नर- 66 इंग्लैंड पहली पारी- 278-4, बेन ड्यूकेट- 98, जैक क्राउले- 48, ऑली पॉप- 42 रन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही