Search

धनबाद महिला थाना का एएसआई 4 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-lack-of-drinking-water-in-nirsas-madanpur-due-to-arbitrariness-of-the-contractor-villagers-upset/">(Dhanbad)

महिला थाना के एएसआई सत्येंद्र पासवान को एसीबी की टीम ने 7 जून बुधवार को 4 हजार रुपए धूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा. एएसआई सत्येंद्र पासवान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर मधुगोड़ा निवासी सुधीर साव से केस मैनेज करने के एवज में सदर अस्पताल परिसर में पैसे ले रहा था, तभी पहले से जाल बिछाए एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसीबी, धनबाद के डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि बिराजपुर मधुगोडा निवासी सुधीर साव ने एएसआई सत्येंद्र पासवान द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी में दर्ज कराई थी. डीएसपी ने बताया कि एसीबी की जांच में शिकायत सही पाई गई. इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और एएसआई को घूस की रकम लेते पकड़ लिया. शिकायतकर्ता सुधीर साव ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है. पत्नी ने उसके खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. महिला थाने का एएसआई सतेंद्र पासवान केस मैनेज करने के एवज में उससे 5 हजार रुपए मांग रहा था. जिसकी शिकायत उसने एसीबी में की थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bbmku-became-a-machine-for-distributing-degrees-not-studies/">धनबाद

: पढ़ाई नहीं डिग्री बांटने की मशीन बना बीबीएमकेयू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp