Search

 
 
 

साहिबगंज में ड्यूटी पर तैनात ASI पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

ड्यूटी के दौरान एक युवक ने अचानक एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही दबोच लिया.
 
एएसआई हेमंत यादव

Sahibganj : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक युवक ने अचानक एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया. हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही दबोच लिया.

 

घटना के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हमला किन परिस्थितियों में और किस वजह से किया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि घायल एएसआई की हालत गंभीर  है. वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं.

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही