Search

 
 
 

एशिया कप 2022 : पाकिस्तान और अफगानिस्तान फैन्स आपस में भिड़े, स्टेडियम की कुर्सी उठकर फेंका, वीडियो वायरल

 
Asia Cup 2022 : एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच गयी है. बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. बुधवार को हुई मैच काफी रोमांचक रही. आखिरी ओवर में पाकिस्तानी खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन के बाद वो फाइनल में पहुंच गये है. लेकिन वहीं अफगानिस्तान के बाहर होने से फैन्स में निराशा और गुस्सा साफ देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें - दिलेर">https://lagatar.in/encounter-specialist-pk-singh-is-bold-and-fearless-so-far-more-than-3-dozen-have-been-killed/">दिलेर

और बेखौफ हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह, अब तक 3 दर्जन से ज्यादा को कर चुके हैं ढेर

अफगानिस्तान फैन्स ने कुर्सियां उखाड़कर फेंका

रिपोर्ट्स के अनुसार मैच जीतने के बाद पाकिस्‍तानी फैन्‍स ने स्टेडियम के अंदर और बाहर जमकर उत्पात मचाया. उन्होंने अफगानिस्तानी फैन्‍स पर हमला किया. जिससे नाराज अफगानिस्तानी फैन्स ने कुर्सियां तोड़ना और उखाड़ना शुरू कर दिया. उन्होंने कुर्सियां उखाड़कर पाकिस्तानी फैंस पर फेंकी. यह सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि उत्पात मचाने वाले लोगों के हाथों में अफगानिस्तानी झंडा है. उन्होंने कपड़ों और शरीर पर भी देश का झंडा बना रखा है. वह जिस और कुर्सियां फेंक रहे हैं वहां पाकिस्तानी झंडा दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अफगानिस्तानी फैन्स ने निशाना बनाते हुए कुर्सियां फेंकी और पाकिस्तानियों को मारते भी दिखाई दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें - भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-2-laborers-died-while-opening-the-shuttering-of-septic-tank-condition-of-one-worker-deteriorated/">भागलपुर

: सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान 2 मजदूरों की मौत, एक मजदूर की हालत बिगड़ी

पाकिस्तानी यूजर भड़के

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पाकिस्तानी यूजर भड़क गये. उन्होंने लिखा कि यह गंभीर मुद्दा है. इन कुछ अफगानिस्तानी बच्चों को अच्छा व्यवहार सीखने के बेहद जरूरत है. यह एक इंटरनेशनल मैच है, ना कि गली क्रिकेट. ऐसा किसी अन्य मैच में नहीं होना चाहिए.मैं दूसरी टीमों का ज्यादा सम्मान करता हूं. इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-ug-result-out-rajasthans-tanishka-becomes-all-india-topper/">NEET

UG का रिजल्ट जारी, राजस्थान की तनिष्का बनी ऑल इंडिया टॉपर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही