Search

 
 
 

एशिया कप 2022 : श्रीलंका की पहले ही मैच में निकली हवा, अफगानिस्तान की 8 विकेट से जीत

 
Dubai : एशिया कप 2022 के पहले ही मैच में पूर्व चैंपियन श्रीलंका की हवा निकल गई. अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए महज 11 ओवरों के अंदर श्रीलंका को 8 विकेट से धोकर जबरदस्त आगाज किया. साथ ही अन्य टीमों को भी चेतावनी दे दी. दुबई स्टेडियम में शनिवार 27 अगस्त को टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान ने अपनी दमदार गेंदबाजी और कुछ खराब बल्लेबाजी के बूते श्रीलंका को सिर्फ 105 रनों पर ढेर कर दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने पावरप्ले में ही धुआंधार बल्लेबाजी से श्रीलंका को मुकाबले से बाहर कर दिया.

सिर्फ 5 रन पर गिरे 3 विकेट

नवीन उल हक के ओवर की आखिरी गेंद पर पाथुम निसंका को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट दे दिया गया. DRS लिया गया, तो थर्ड अंपायर ने भी इस फैसले को बरकरार रखते हुए चौंका दिया, क्योंकि स्नीकोमीटर में गेंद के बल्ले से लगने की कोई हरकत नजर नहीं आई थी. इस फैसले ने श्रीलंकाई खेमे को भड़का दिया, लेकिन टीम का तो नुकसान हो चुका था. सिर्फ 5 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद श्रीलंका को पारी संभालने की जरूरत थी और दानुष्का गुणतिलका और भानुका राजपक्षा की जोड़ी ने ये काम किया. दोनों ने अगले 5 ओवरों में 44 रनों की साझेदारी कर टीम को 49 रन तक पहुंचाया, लेकिन फिर श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई.

इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-is-not-a-threat-to-any-one-party-but-to-democracy-avinash-pandey/">भाजपा

से किसी एक दल को नहीं बल्कि लोकतंत्र को खतरा- अविनाश पांडे

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही