Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एशिया कप 2023 : किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी, कब-कब है मुकाबला, यहां देखें पूरा शिड्यूल

Advertisement
Advertisement
Sports Desk : एशिया कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका ने अपनी टीमों का ऐलान भी कर दिया. मगर भारत और अफगानिस्तान की टीम का अभी का ऐलान नहीं हुआ है. सबको दोनों टीमों के ऐलान का इंतजार है.बता दें कि एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा और 17 सितंबर तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट में 6 टीमें होंगी, जिन्हें 2 ग्रुपों में बांटा गया है. एशिया कप में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में से 4 मैच पाकिस्तान और बाकी फाइनल समेत 9 मैच श्रीलंका में होंगे. भारतीय टीम की बात करें तो कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम में अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स के लिए टीम चयन करना थोड़ा मुश्किल है. ईशान किशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है. वहीं सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा जैसे कई खिलाड़ी हैं, जो लगातार अपनी परफॉमेंस से प्रभावित कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19 अगस्त को भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. भारतीय सेलेक्टर्स ऐसी टीम सेलेक्ट करना चाह रहे हैं जो वर्ल्ड कप के लिए भी फिट हो. क्योंकि इसबार वर्ल्ड कप भारत में होना है. एशिया कप के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, और नेपाल की अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी है. हालांकि श्रीलंका टीम को खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलनी बाकी है. माना जा रहा है कि जो टीमें घोषित हुई है वहीं रहेगी.

एशिया कप के लिए घोषित पाक, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की टीमें

पाकिस्तान टीमअब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील (सिर्फ अफगानिस्तान सीरीज के लिए), सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान) , मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी. श्रीलंकाई टीम दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना. बांग्लादेश टीमशाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजिद तमीम, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम. स्टैंडबाय प्लेयर्सतैजुल इस्लाम, सैफ हसन और तंजिम हसन साकिब. नेपाल की टीम : रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल.

 देखिये एशिया कप का पूरा शिड्यूल:

30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल - मुल्तान 31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका - कैंडी 2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान - कैंडी 3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान - लाहौर 4 सितंबर: भारत vs नेपाल - कैंडी 5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान - लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 Vs B2 - लाहौर 9 सितंबर: B1 vs B2 - कोलंबो  ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है) 10 सितंबर: A1 vs A2 - कोलंबो  (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है) 12 सितंबर: A2 vs B1 - कोलंबो 14 सितंबर: A1 vs B1 - कोलंबो 15 सितंबर: A2 vs B2 - कोलंबो 17 सितंबर: फाइनल - कोलंबो इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/acb-sp-appeared-in-hc-said-in-court-investigation-is-going-on-in-mainhart-case-opinion-has-been-sought-from-law-department/">HC

में हाजिर हुए ACB के SP, कोर्ट में कहा- मेनहर्ट केस में जांच जारी है,विधि विभाग से मांगा है मंतव्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही