Search

 
 
 

एशिया कप : टीम इंडिया का ऐलान, केएल-अय्यर की वापसी, तिलक को पहली बार टीम में जगह

 
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की वापसी LagatarDesk :  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. 17 सदस्यीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. वहीं हार्दिक पंड्या को उप-कप्तान के तौर पर बरकरार रखा गया है. इस टीम में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. केएल राहुल और श्रेयस दोनों चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से नहीं खेल रहे थे. भारतीय टीम में पहली बार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को जगह दी गयी. तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था.

संजू सैमसन को राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में किया गया शामिल

17 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर संजू सैमसन को राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.  दरअसल हाल ही में राहुल को मामूली चोट के कारण परेशानी हो गयी थी. चोट से उबरने के बाद आयरलैंड के खिलाफ चल रही वर्तमान श्रृंखला में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है.

ये है एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (राहुल के बैकअप के रूप में). [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही