Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एशिया कप: पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति, हांगकांग के साथ मुकाबला

Advertisement
Advertisement
Sharjah:  एशिया कप क्रिकेट में आज पाकिस्तान के सामने करो या मरो की स्थिति है, पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच होने वाला है, जो टीम जीतेगी वो सुपर 4 में पहुंचेगी, अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका पहले ही सुपर 4 में पहुंच चुकी है. चौथी टीम का फैसला आज होगा. एशिया में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच पाकिस्तान और हांगकांग के बीच आज खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सुपर 4 में रविवार को भारत के साथ खेलेगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान का पिछला रिकॉर्ड उन्हें फेवरेट बनाता है लेकिन जिस तरह हांगकांग ने भारत के खिलाफ खेला, उससे साफ़ है कि हांगकांग पाकिस्तान के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी.

बाबर बनाम बाबर के बीच भी मुकाबला

एक तरफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम होंगे तो दूसरी तरफ हांगकांग के बाबर हयात. बेशक बाबर का नाम बड़ा है लेकिन एशिया कप में बाबर हयात का रिकॉर्ड बहुत बड़ा है. बाबर हयात अभी एशिया कप के टी20 फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. बाबर हयात ने 2016 में 122 रनों की पारी खेली थी, जो अभी सर्वाधिक है. बाबर हयात ने भारत के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की थी, उन्होंने 35 गेंदों पर हांगकांग के लिए सर्वाधिक 41 रन बनाए थे. इसे भी पढ़ें-­­­­एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-in-sri-lanka-super-4-by-defeating-bangladesh-in-a-thrilling-match-naagin-dance-became-a-topic-of-discussion/">एशिया

कप: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका सुपर 4 में, नागिन डांस बना चर्चा का विषय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/hhhh-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पाकिस्तान के कई खिलाड़ी अनफिट 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोट की वजह से बाहर हैं, लेकिन भारत के खिलाफ खेले कई प्लेयर्स भी अनफिट नजर आए जो पाकिस्तान के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है. हालांकि पहले मैच से बाहर रहने वाले हसन अली इस मैच की प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं.

मैच का लाइव प्रसारण

भारत में मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग अलग भाषाओं में होगा. लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगा. मोबाइल यूजर्स हॉटस्टार एप पर मैच लाइव देख सकते सकेंगे, साथ में जियो टीवी ऐप जैसी लाइव मोबाइल टीवी ऐप पर भी मैच लाइव देखा जा सकता है.

टी-20 मैच का शेड्यूल

तारीख – 2 सितंबर, 2022 टॉस समय – 7 बजे भारतीय समयानुसा स्थान – शारजाह क्रिकेट ग्राउंड इसे भी पढ़ें-­­­­ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-foreign-minister-liz-truss-is-close-to-becoming-prime-minister-results-will-be-announced-on-monday/">ब्रिटेन

: विदेश मंत्री लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनने के करीब, भारतवंशी ऋषि सुनक से हो सकते हैं नाउम्मीद, सोमवार को नतीजों का एलान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/hhhh-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, भारत के खिलाफ मैच में बाबर आजम सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन हांगकांग के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी कप्तान बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. बाबर आजम के टी20 करियर की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अब तक 75 मैचों में 44.93 की औसत से 2696 रन बनाए हैं. बाबर हयात पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हांगकांग के बाबर हयात पर निगाहें रहेंगी. बाबर हयात ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खासा प्रभावित किया है. इस खिलाड़ी के टी20 करियर की बात करें तो हयात अब तक 33 मैचों में 29.59 की औसत से 799 रन बना चुके हैं. हांगकांग की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने इस खिलाड़ी से बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी. मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, भारत के खिलाफ धीमी पारी के लिए इस खिलाड़ी की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन पाकिस्तानी टीम करो या मरो वाले इस मैच में अपने विकेटकीपर बल्लेबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. मोहम्मद रिजवान अब तक 57 टी20 मैचों में 50.15 की औसत से 1705 रन बना चुके हैं. किंचित शाह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हांगकांग की टीम किंचित शाह के बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रही होगी. किंचित शाह के टी20 करियर की बात करें तो अब तक 44 मैचों में 20.72 की औसत से 663 रन बना चुके हैं. वहीं, इस खिलाड़ी के बेस्ट स्कोर 79 रन रहा है. नसीम शाह पाकिस्तानी युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने भारत के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि, इस मैच में पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. भारत के खिलाफ नसीम शाह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया था. हांगकांग के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम अपने इस युवा गेंदबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही