Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एशिया कप : श्रीलंका से जीत के बाद भी नहीं बनेगी बात… फाइनल के लिए भारत को करना होगा यह काम

Advertisement
Advertisement
Sports Desk एशिया कप 2022 में मंगलवार यानी आज भारत का श्रीलंका के साथ करो या मरो का मुकाबला है. फाइनल की रेस में बने रहने के ल‍िए टीम इंडिया को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. जीत के बाद भी भारत का फाइनल का सफर पक्‍का नहीं है. अभी सीरीज में कई समीकरण बन रहे हैं. सुपर-4 में हर टीम को तीन मैच खेलने है. भारत अपना पहला मुकाबला पाक‍िस्‍तान से हारकर प्‍वाइंट टेबर में तीसरे नंबर पर है. फाइनल का टि‍कट कटाने के लिए टीम इंड‍िया को आज श्रीलंका से और 8 स‍ितंबर को अफगान‍िस्‍तान से मैच हर हाल में बेहतर रनरेट के साथ जीतना होगा. रनरेट बेहतर रहा तो दोनों मैच जीतने के बाद टीम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी. इसे भी पढ़ें : सुरेश">https://lagatar.in/suresh-raina-retired-from-cricket-gave-information-by-tweeting/">सुरेश

रैना ने क्रिकेट से लिया संन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी
श्रीलंका का नेट रनरेट अभी काफी बेहतर है. अगर श्रीलंका पाकिस्तान को हरा देता है, तब मामला फंस सकता है. यानी भारत को श्रीलंका और अफगानिस्तान को हराने के साथ-साथ अपना रनरेट भी बेहतर करना होगा.

एक बार फिर भारत-पाक महामुकाबला !

पाकिस्‍तान श्रीलंका और अफगान‍िस्‍तान दोनों को हराकर फाइनल में पहुंचता है और भारत भी बेहतर रनरेट के साथ  अपने दोनों मुकाबले जीतता है तो एक बार फ‍िर भारत-पाक महामुकाबला देखने को मिलेगा. हालांकि यह सबकुछ भारत के दोनों मैच बेहतर रनरेट से जीतने और पाक को भी जीतकर फाइनल में पहुंचने पर हो सकता है. खेल एक्‍सपर्ट की मानें तो इसकी प्रबल संभावना बन रही है. आज भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले के बाद बहुत हद तक सबकुछ साफ हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-do-or-die-situation-for-india-today-india-sri-lankas-important-match/">एशिया

कप: भारत के लिए करो या मरो की स्थिति, आज भारत-श्रीलंका का अहम मुकाबला

वर्तमान में टीमों का प्वाइंट टेबल 

•    श्रीलंका- 1 मैच, 1 जीत, 2 प्वाइंट, 0.589 •    पाकिस्तान- 1 मैच, 1 जीत, 2 प्वाइंट, 0.126 •    भारत- 1 मैच, 1 हार, 0 प्वाइंट, -0.126 •    अफगानिस्तान- 1 मैच, 1 हार, 0 प्वाइंट, -0.589

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही