Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसिया चुनाव : अध्यक्ष पद पर राजीव रंजन और संतोष खेतान में मुकाबला, कार्यकारिणी सदस्य भी हुए निर्विरोध

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर उद्यमी संगठन एसिया का चुनाव सात अगस्त को होना अब तय हो गया है. नामांकन वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को शाम चार बजे तक अध्यक्ष पद के दोनों दावेदार अपने नामांकन पर डटे रहे. अब सात अगस्त को अध्यक्ष पद के लिए राजीव रंजन और संतोष खेतान के बीच मुकाबला होगा. बाकी सभी 27 पदों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे, जिसकी घोषणा सात तारीख को की जाएगी.

कार्यकारिणी सदस्य में इन तीन लोगों ने नाम वापस लिए

कार्यकारिणी सदस्य में पहले 19 नामांकन थे, जिसमें से 16 पदों के लिए चुनाव होना था. मंगलवार की शाम आरएन इंफोसिस्टम के सुबोध कुमार सिंह, बीएमसी मेटलकास्ट प्राइवेट लिमिटेड के दीपक डोकानिया और गंजन ओर्ज़ प्राइवेट लिमिटेड के पिंकेश माहेश्वरी ने अपना नाम वापस ले लिया. जिसके बाद यह पद भी निर्विरोध हो गया. अध्यक्ष पद पर ये दावेदार राजीव रंजन (हिंदुस्तान प्रिसिज़न मशीन टूल) संतोष खेतान (खेतान उद्योग)

यह सभी पद हो गए निर्विरोध

ट्रस्टी सिर्फ़ एक पद एलकेम इंडस्ट्रीज़ के एसएन ठाकुर उपाध्यक्ष चार पद दीपक डोकनीय (बीएमसी मेटलकास्ट प्राइवेट लिमिटेड ) सुधीर कुमार सिंह (स्टील सिटी कास्टिंग ) संतोख सिंह (संधु ट्यूबस प्राइवेट लिमिटेड) के मुरलीधरन(सीयो टायर्स प्राइवेट लिमिटेड) महासचिव के लिए एक पद दशरथ उपाध्याय (हिरंया उद्योग) सचिव पद के लिए चार पद मंदीप सिंह (तर्जित फाउंड्री) अशोक कुमार (पावर ड्राइव इंडिया गुप्ता) दिव्यांशु सिन्हा (रिंबि ऑटो इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड) तापस कुमार साहु (हाईको इंजिनियर प्राइवेट लिमिटेड) कोषाध्यक्ष के लिए एक पद रतन लाल अग्रवाल (श्रीबालाजी एंटरप्राइज़स) कार्यकारिणी सदस्य 16 पद नमन अग्रवाल (अशोका स्काई मेटल प्राइवेट लिमिटेड) राजेश कुमार अग्रवाल (बाबा श्याम स्टील) सुनील सिंह (कुंवर बिल्डर्स - मैन्युफ़ैक्चरर) पवन कुमार अग्रवाल (न्यू इंजीनियरिंग वर्क्स) बीसवाँथ हाजरा (राधाकृष्णा स्टील को प्राइवेट लिमिटेड) आशीष अग्रवाल (कालीमाटी प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड) रवि सरोगी (पम्मी एंटरप्राइज़स), रमेश कुमार खंडेलवाल (आरती उद्योग) देवांग गांधी (एम्पायर ऑटो प्राइवेट लिमिटेड) सत्यजीत साहू (खरकई ऑटो प्राइवेट लिमिटेड) प्रदीप कुमार जैन (वनांचल एंटरप्राइज़स ) हरजीत सिंह (सूरज ऑटो मोबाइल) मनोज कुमार हरनाथका (भारत मल्लेबेल्स प्राइवेट लिमिटेड) चतुर्भुज केडिया (केडिया अलम एंड कैमिकल्स) स्वप्न कुमार मजुमदार (बीडी इंडस्ट्रीज़) युगल किशोर (वरुण एंटरप्राइज़स). [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही