Search

 
 
 

एशियाई चैंपियनशिप : सिफत कौर समरा का जलवा, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भारत को दिलाया गोल्ड

भारत की होनहार शूटर सिफत कौर समरा ने एक बार फिर भारत का नाम रौशन किया है. उन्होंने कजाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है.  सिफत कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. फाइनल राउंड में सिफ्ट ने 459.2 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है.
 

Lagatar Desk :   भारत की होनहार शूटर सिफत  कौर समरा ने एक बार फिर भारत का नाम रौशन किया है. उन्होंने कजाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. 

 

 सिफत  कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. फाइनल राउंड में सिफत ने 459.2 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है. 

भारत की आशी चौकसे फाइनल में सातवें स्थान पर 

वहीं चीन की यांग युजी (चीन) ने 458.8 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पर रही और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. जबकि जापान की मिसाकी नोबाता ने 448.2 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.  इस इवेंट में भारत की आशी चौकसे भी फाइनल में पहुंचीं, लेकिन वह सातवें स्थान पर रहीं. 

टीम इवेंट में भारत का प्रदर्शन

टीम इवेंट में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. सिफत  कौर समरा, अंजुम मुद्गिल और आशी चौकसे की जोड़ी ने 1741 अंक हासिल किया है. सिफत  कौर समरा ने 589 अंक, अंजुम मुद्गिल ने 578 अंक और आशी चौकसे ने  574 अंक हासिल किए हैं, 

एशियाई निशानेबाजी परिसंघ ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही