Search

Asian Games 2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

वस्त्राकर के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बनायी LagatarDesk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. रविवार को खेले गये एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया. इस जीत के साथ भारत का एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. फाइनल में भारत की टक्कर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगी. बता दें कि एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में भारतीय टीम पहली बार हिस्सा ले रही है. (पढ़ें, लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-five-people-of-the-same-family-injured-due-to-house-collapse/">लोहरदगा

: मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर)

पूजा वस्त्राकर की शानदार गेंदबाजी से भारत का सिल्वर मेडल पक्का

गौरतलब है कि भारतीय टीम के रवाना होने से ठीक पहले पूजा वस्त्राकर ने टीम में अंजलि सरवानी की जगह ली थी. दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर की शानदार गेंदबाजी से ही भारत ने पहली बार एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में प्रवेश किया.  पूजा ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिये. वस्त्राकर ने पहली ही गेंद पर शाती रानी (0) को आउट करके बेहतरीन शुरूआत की. उन्होंने इसी ओवर में शमीमा सुल्ताना को पगबाधा आउट किया. जबकि शोभना मोस्तारी भी टिक नहीं सकी. पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर पूजा ने भारत का शिकंजा कस दिया.  टिटास ने उनका बखूबी साथ देते हुए सोरना अख्तर को बोल्ड किया. बीच के ओवरों में स्पिनरों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया. कुछ बल्लेबाजों के रनआउट होने से बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ गयी.

17.5 ओवर में 51 रन बनाकर आउट हो गयी टीम बांग्लादेश

बांग्लादेश ने 17.5 ओवर में 51 रन पर आउट हो गयी. पूजा वस्त्राकर और टिटास साधु ने नयी गेंद से कहर बरपाते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बांधे रखा. सिर्फ कप्तान निगार सुल्ताना (12) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी.  लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.2 ओवर में ही भारत ने 52 रन बनाये और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया.  कनिका आहूजा (नाबाद 1) और जेमिमा रौड्रिग्स (नाबाद 20) ने टीम को जीत तक पहुंचाया. भारत ने कप्तान स्मृति मंधाना (सात) और शेफाली वर्मा (17) के विकेट गंवाये. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-eight-people-became-unconscious-due-to-lightning/">गोड्डा

: वज्रपात से आठ लोग हुए बेहोश, घटना देख अधेड़ को हुआ ब्रेन हेमरेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp