Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Asian Games 2023 : भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल, निशानेबाजी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है.  यह मेडल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मिला है. इतना ही नहीं विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 1893.7 अंक स्कोर करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसमें रुद्रांक्ष 632.5, तोमर 631.6 और पवार 629.6 स्कोर बनाया है. इससे पहले चीन ने 1893.3 अंक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. दक्षिण कोरिया ने कुल 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता. जबकि 1888.2 अंक के साथ कांस्य पदक चीन की झोली में गया. (पढ़ें, चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tenure-of-hods-of-more-than-half-the-departments-in-kolhan-university-ends-appointment-will-be-done-on-the-basis-of-preference/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में आधा से अधिक विभाग के एचओडी का कार्यकाल खत्म, वरीयता के आधार पर होगी नियुक्ति)

भारत को नौकायन में कांस्य पदक जीता

शूटिंग के अलावा भारत ने नौकायन की पुरुष फोर टीम स्पर्धा में एक ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया है. भारत के जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष गोलियान की चौकड़ी ने यह मेडल जीता है,  भारतीय चौकड़ी 2000 मीटर के अंतिम 500 मीटर से पहले चौथे स्थान पर चल रही थी, लेकिन शानदार वापसी करते हुए 6:10.81 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही. चीन ने बेहद मामूली अंतर 6.10.04 से भारतीय टीम को पछाड़कर सिल्वर पदक जीता. वहीं उज्बेकिस्तान की टीम ने 6.4.96 के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/25-september-read-the-big-news-of-jharkhand-and-the-country-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">जमीन

एक, दावेदार अनेक, चैंबर चुनाव में किशोर मंत्री गुट का बजा डंका, रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ, पहले दिन भारत ने जीते 5 मेडल समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

नौकायन में भारत ने अबतक दो रजत और चार कांस्य पदक जीते

भारत के बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स में चौथे स्थान पाकर अपना पहला पदक जीतने से चूक गये. करनाल के साथ बलराज 1500 मीटर तक शीर्ष तीन में शामिल थे. लेकिन अंतिम 500 मीटर में चौथे स्थान पर पिछड़ गये. उन्होंने 7.8.79 सेकेंड का समय लिया. हांगकांग के हिन चुन च्यु (7:00.55) ने बलराज को पछाड़कर कांस्य पदक जीता. चीन के लियांग झेंग (6:57.06) ने स्वर्ण जीता. जबकि जापान के रयुता अराकावा (6:59.79) ने रजत पदक अपने नाम किया. भारत नौकायन में अब तक दो रजत और चार कांस्य पदक जीत चुका है. भारत ने रविवार को दो रजत और एक कांस्य पदक जीता था. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/one-land-many-claimants/">जमीन

1, दावेदार 2
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही