Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Asian Games : 5वें दिन शूटिंग में पहला गोल्ड आया, वूशु में रोशिबिना ने सिल्वर दिलाया

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ अपना खाता खोला है.  भारतीय मेंस टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया. इस इवेंट में सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने 1734 स्कोर किया है. वहीं चीन ने 1733 अंक स्कोर कर सिल्वर और वियतनाम ने 1730 अंक स्कोर कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इतना ही नहीं सरबजीत सिंह और अर्जुन सिंह ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में भी जगह बना ली है. दोनों खिलाड़ी निशानेबाज व्यक्तिगत पदक की दौड़ में भी बने हुए हैं. (पढ़ें, उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/chief-minister-ashok-gehlot-is-not-liking-vice-president-dhankhars-frequent-visits-to-rajasthan/">उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ का लगातार राजस्थान दौरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रास नहीं आ रहा)

रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल

भारतीय वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल पर जीता. फाइनल में चीन की जियाओवेई वू ने रोशिबिना को 0-2 से हरा दिया. चीन की खिलाड़ी पहले दौर से ही आक्रामक दिखी और उन्होंने रोशिबिना को गिराकर अंक बनाये. मणिपुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए जियाओवेई वू का पैर पकड़कर सीमा रेखा से बाहर करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही. जिससे चीन की खिलाड़ी ने 1-0 की बढ़त बनायी. दूसरे दौर में चीन की खिलाड़ी ने रोशिबिना के शरीर के ऊपरी हिस्से पर प्रहार से अंक जुटाया और जीत दर्ज की. गोल्ड और सिल्वर जीतने के बाद भारत की झोली में कुल 24 मेडल हो गये. इसमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

केवल शूटिंग में भारत ने 11 मेडल पर कब्जा किया

एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स कमाल कर रहे हैं. 24 मेडल में से 13 मेडल सिर्फ निशानेबाजी से आये हैं. इनमें 4 गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज शामिल हैं. आज पांचवें दिन 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने गोल्ड जीता. इससे पहले चौथे दिन 25 मीटर रैपिड फायर में विमेंस टीम मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान और दूसरे दिन 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-tight-security-arrangements-regarding-eid-milad-un-nabi/">रांची

: ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही