Search

 
 
 

Asian Games : भारत ने चौथे दिन स‍िल्वर मेडल के साथ खोला खाता, अबतक 15 मेडल आये

 
LagatarDesk : चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत ने स‍िल्वर मेडल के साथ अपना खाता खोला है. यह मेडल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में मिला है. सिफ्त सामरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की तिकड़ी ने यह कमाल किया है. तीनों खिलाड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीता. सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर आकर फाइनल में जगह बना ली है. जबकि माणिनी 18वें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश नहीं कर पायी. सिफ्ट ने 594 अंक बनाये जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है. (पढ़ें, शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-neither-the-office-opens-on-time-nor-do-officers-and-employees-come-on-time/">शुभम

संदेश’ पड़ताल : न वक्त पर खुलता है कार्यालय, न समय पर आते हैं अधिकारी-कर्मचारी)

भारत की झोली में अबतक 15 मेडल

चौथे दिन स‍िल्वर मेडल जीतने के बाद भारत की झोली में कुल 15 मेडल हो गये हैं. इसमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इससे पहले तीसरे दिन भारत ने कुल 3 मेडल जीते थे. तीसरे दिन भारत ने घुड़सवारी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके साथ ही नेहा ठाकुर ने सेलिंग में सिल्वर मेडल दिलाया. तीसरा मेडल भी सेलिंग में ही आया. इबाद अली ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसे भी पढ़ें : करोड़ों">https://lagatar.in/investment-is-worth-crores/">करोड़ों

का है इनवेस्टमेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही