Lagatar Desk : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 10वें दिन भारतीय महिला शूटिंग टीम ने ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. वहीं, भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.
ट्रैप टीम इवेंट में नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने कुल 328 अंक हासिल किए. इसमें नीरू के 118, आशीमा के 106 और मनीषा के 104 अंक शामिल हैं. वहीं चीन की तिकड़ी टीम लियू शानशान, सन युनोंग और झू जिंग्यु ने 346 अंक के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
STORY | India win silver in women's trap team event
— Press Trust of India (@PTI_News) September 29, 2026
The Indian women's shooting team secured a silver in the trap team event to continue the country's medal-winning run in shooting at the Asian Games here on Tuesday.
READ: https://t.co/NjgCTvEnES pic.twitter.com/NOAHqYsYyn
भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ईरान को 3-0 से हराया
इसी तरह भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. पहले सिंगल्स मुकाबले में तन्वी खन्ना ने ईरान की नरगेस सोल्तानी को हराकर भारत को बढ़त दिलाई.
इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत चुकीं अनाहत सिंह ने फरिश्तेह एघतेदारी को 3-0 से हराकर भारत तो 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई. भारतीय टीम ने इसके बाद तीसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज करते हुए ईरान के खिलाफ 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया.
STORY | Squash at Asian Games: Indian women beat Iran 3-0 to enter quarterfinals
— Press Trust of India (@PTI_News) September 29, 2026
The Indian women's squash team blanked Iran 3-0 in its last group-stage match to progress to the quarterfinals at the Asian Games here on Tuesday.
READ: https://t.co/2DyPTdEi1p pic.twitter.com/folXL5o7sc