Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Asian Games : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16.1 से हराया

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं. आज मंगलवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16.1 से हराया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक से टीम ने जीत हासिल की है. हरमनप्रीत ने चार (24वां, 39वां, 40वां, 42वां मिनट), मनदीप ने तीन (12वां, 30वां और 51वां), वरूण कुमार ने दो (55वें मिनट में), अभिषेक ने दो (51वां और 52वां), वी एस प्रसाद (23वां), गुरजंत सिंह (22वां), ललित उपाध्याय (16वां), शमशेर सिंह (38वां) और मनप्रीत सिंह (37वां) ने गोल दागे. (पढ़ें, UIDAI">https://lagatar.in/uidai-rejects-moodys-report-on-aadhaar-security-says-it-was-issued-without-any-evidence/">UIDAI

ने Aadhaar की सुरक्षा पर मूडीज की रिपोर्ट खारिज की, कहा, बिना किसी सबूत के जारी की गयी)

मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने सिंगापुर के लिए एक गोल दागे

सिंगापुर के लिये एकमात्र गोल मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने दागा. तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता व दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह बेमेल मुकाबला था. भारत ने पहले मिनट से ही आक्रामक शुरुआत की.  मंदीप सिंह ने 12वें मिनट भारत के लिए पहला गोल कर पहले क्वार्टर में सिंगापुर पर 1-0 की बढ़त बना ली.  ललित उपाध्याय ने 16वें मिनट में दूसरा गोल किया. इसके बाद 22वें, 23वें और 24वें मिनट में क्रमशः गुरजंत सिंह, विवेक सागर प्रसाद और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल कर स्कोर को 5-0 कर दिया. पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले 30वें मिनट में मंदीप सिंह ने मैच में अपना दूसरा गोल किया और भारत ने 6-0 की बढ़त बना ली. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-happiness-turns-into-mourning/">कोडरमा

: खुशी मातम में बदली, करमा पर्व के दौरान व्यक्ति की करंट लगने से मौत, बच्चा झुलसा

पेनल्टी कॉर्नर की मदद से भारत ने 15वां और 16वां गोल किया

दूसरे हाफ में मनप्रीत सिंह ने 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के मौके का इस्तेमाल कर टीम का 7वां गोल किया. 38वें मिनट में शमशेर सिंह ने 8वां गोल किया. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 39वें और 40वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए लगातार दो गोल दागे. अभिषेक और मंदीप सिंह ने 51वें मिनट में दो गोल किये. 52वें में मिनट में अभिषेक ने फिर एक और गोल कर भारत को 14-0 की अजेय बढ़त दिला दी. 55वें मिनट में वरूण कुमार ने दो लगातार पेनल्टी कॉर्नर की मदद से गेंद को गोल तक पहुंचाया, जो भारत के लिए 15वां और 16वां गोल था. इस बीच 53वें मिनट में सिंगापुर के मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने पहला गोल किया. इस तरह भारत ने सिंगापुर को 16-1 के बड़े अंतर से शिकस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-officer-amit-khare-advisor-to-pm-modi-got-extension/">पीएम

मोदी के सलाहकार झारखंड कैडर के अधिकारी अमित खरे को मिला एक्‍सटेंशन

सिंगापुर से पहले उजबेकिस्तान को दी थी शिकस्त

बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार मैच जीता है.  इससे पहले ललित उपाध्याय, वरूण कुमार और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने उजबेकिस्तान को 16.0 से हराया था. वहीं अब सिंगापुर को भी भारत ने 16-1 के बड़े अंतर से मात दी है. अगला लीग मैच 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे होगा, जिसमें भारत और जापान के बीच मुकाबला होगा. इसके बाद 30 सितंबर को भारतीय टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/actresses-opinion-on-womens-reservation-bill/">महिला

आरक्षण बिल पर अभिनेत्रियों की राय, कहा-यहां से महिलाओं का भविष्य और उज्जवल होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही