Search

एशियन गेम्स : भारत की बेटियों ने श्रीलंका को हराकर दिलाया दूसरा गोल्ड

New Delhi : एशियन गेम्स में 25 सितंबर को भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले में 19 रन से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया. इससे पहले महिला टीम ने पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. इस तरह से भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों में मेडल जीतने वाली पहली टीम बन गई है.

सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए

फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 46 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रनों का शानदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने सात विकेट पर 116 रन बनाए. श्रीलंका के खिलाफ भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, क्योंकि चौथे ओवर में 16 के स्कोर पर शेफाली वर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया. उन्हें सुगंदिका कुमारी ने विकेटकीपर संजीवनी के हाथों स्टंप करा दिया. शेफाली ने 15 गेंदों में नौ रन की पारी खेली. इसके बाद भारत को 15वें ओवर में 89 के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में ंदूसरा झटका लगा. मंधाना 45 गेंदों में 46 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया. स्मृति ने जेमिमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 73 रन की शानदार साझेदारी की. इसके बाद पारी को आगे बढ़ने की जिम्मेदारी जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष ने संभाली. हालांकि ये साझेदारी भी लंबी नहीं टिक सकी. स्मृति मंधाना के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला भारत को 17वें ओवर में 102 के स्कोर पर ऋचा घोष के रूप में तीसरा झटका लगा. ऋचा छह गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं. और 18वें ओवर में मात्र दो रन बनाकर आउट हो गईं. भारतीय महिला टीम के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेदों में 42 रन की पारी खेली. भारत ने 20 ओवर के खेल में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए.

तितास साधु की घातक गेंदबाजी ने किया कमाल

भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी काफी खराब रही. श्रीलंका को 13 के स्कोर पर अनुष्का संजीवनी के रूप में पहला झटका लगा, जो कि मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. तितास साधु ने संजीवनी का विकेट लेने के बाद अपने ओवर की चौथी गेंद पर विष्मी गुणारत्ने को क्लीन बोल्ड कर दिया. भारत की गेंदबाज तितास साधु ने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी से विकेट झटक लिया. उन्होंने इस बार अपने पांचवें ओवर में कप्तान चमारी अटापट्टू को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जो कि 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं. श्रीलंका को चौथा झटका हसिनी परेरा के रूप में लगा, जो कि 22 गेंदों में 25 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ के हाथों अपना विकेट गंवा बैठीं. 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 84 रन था. श्रीलंका को पांचवां झटका नीलाक्षी डी सिल्वा (23) के रूप में लगा, जिन्हें पूजा वस्त्राकर ने बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया.

सबसे ज्यादा तीन विकेट तितास साधु ने चटकाये

भारत को छठी सफलता दीप्ति शर्मा ने दिलाई है. दीप्ति ने ओशादी रणसिंघे (19) का महत्वपूर्ण विकेट लेकर श्रीलंका पर दबाव बना दिया है. दीप्ति ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रणसिंघे को तितास साधु के हाथों कैच आउट कर दिया. इसके बाद श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर सका. देविका वैद्य ने 19वें ओवर में कविशा दिलहरी को अपना शिकार बनाया. श्रीलंका को सातवां विकेट सुगंधिका कुमारी के रूप में गिरा. जबकि इनोशि प्रियदर्शनी और उदेशिका प्रबोधनी एक-एक रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट तितास साधु ने चटकाए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए. इसके अलावा दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और देविका वैद्य ने एक-एक विकेट लिया.
इसे भी पढ़ें – मोदी">https://lagatar.in/if-modi-presses-the-remote-adani-gets-the-airport-rahul-gandhi/">मोदी

रिमोट दबाते हैं, तो अडानी को मिल जाता है एयरपोर्ट : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp